1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 सीरीज में आने वाला है नया स्मार्टफोन, सैमसंग ने फैंस की करा दी मौज

Samsung Galaxy S25 सीरीज में आने वाला है नया स्मार्टफोन, सैमसंग ने फैंस की करा दी मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 29, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 06:42 pm IST

टेक जायंट सैमसंग ने अपने फैंस की मौज करा दी है। सैमसंग की तरफ से हाल ही में ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S25 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने इस सीरीज में तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। अब इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है।

Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Price, Samsung Galaxy S25 price- India TV Hindi
सैमसंग फ्लैगशिप सीरीज में जोड़ेगा एक स्टोरेज वेरिएंट। Image Source : फाइल फोटो

कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। सैमसंग ने अपनी इस सीरीज में Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra को पेश किया था। अगर आप लेटेस्ट सीरीज का स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग इस सीरीज के बेस वेरिएंट में एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है।

दरअसल सैमसंग ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट यानी Samsung Galaxy S25 5G को 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। लेकिन, अब कंपनी ग्राहके के लिए इस बेस मॉडल में एक नया स्टोरेज वेरिएंट जोड़ने जा रही है। अब सीरीज में आपको Samsung Galaxy S25 5G का 128GB वेरिएंट भी मिलने वाला है। मतलब लो स्टोरेज वेरिएंट के आने के साथ ही अब आप कम खर्च में लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लुत्फ उठा पाएंगे।

हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग जल्द ही Samsung Galaxy S25 5G को 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। इस स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 74,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर सैमसंग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बात के कयास हैं कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy S25 5G के स्टोरेज वेरिएंट

आपको बता दें कि सैमसंग के पास इस समय Galaxy S25 के 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध हैं। दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 80,999 रुपये और 92,999 रुपये है। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो इनकी प्री बुकिंग शुरू है। इन स्मार्टफोन्स की सेल 7 फरवरी 2025 से शुरू होगी। 

Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्स

सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 5G को एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.2 इंच की डिस्प्ले दी है जिसमें HD+ AMOLED 2X LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें हाई परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+12+10 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Elon Musk का बड़ा कदम, X Money डिजिटल वॉलेट जल्द होगा लॉन्च! जानें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक