1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मौसम बदलते ही Split AC के दाम हुए धड़ाम, 1.5 टन एसी को सबसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

मौसम बदलते ही Split AC के दाम हुए धड़ाम, 1.5 टन एसी को सबसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 17, 2024 07:47 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 07:47 pm IST

मौसम बदलते ही एयर कंडीशनर के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने 1.5 टन स्प्लिट एसी की कीमतों में बड़ा प्राइस कट किया है। आप इस समय नॉर्मल के साथ साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले स्प्लिट एसी को तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Ac Offer, AC Discount Offer, AC Price Cut Offer, AC Sale Offer, 1.5 Ton AC Offer, AC price slash, 1.- India TV Hindi
मौसम बदलते ही स्प्लिट एसी के दाम में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

मानसून के मौसम में झमाझम बारिश होने की वजह से है गर्मी से राहत मिलते गई है। मानूसन ने सिर्फ गर्मी से ही नहीं बल्कि एयर कंडीशन के बढ़े हुए महंगे दाम से भी राहत दिला दी है। मौसम बदलते ही 1.5 टन स्प्लिट एसी के दाम पूरी तह से धड़ाम हो चुके हैं। गर्मी कम होने से एसी की जरूरत भी कम हो गई है जिसके बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्प्लिट एसी पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। 

अगर आप एक नया एसी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट में इस समय अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एप्लायंस बोनान्जा सेल लेकर आया है। इस सेल में 1.5 टन के स्प्लिट एसी को बड़े डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है। आपको बता दें कि आप फ्लिपकार्ट की इस सेल में अप्लायंसेस को 80% तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको स्प्लिट एसी पर मिलने वाले कुछ तगड़े डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं। 

Godrej 5-In-1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Split AC

गोदरेज की यह दमदार स्प्लिट एसी फ्लिपकार्ट पर 45,900 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर बड़ा प्राइस कट हुआ है। इसे आप अभी 31% के डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 31,499 रुपये पर खरीद सकते हैं। 

SBI Credit card  से पेमेंट करने पर आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस एयर कंडीशनर को आपको मैनुअली सेट करने की जररूत नहीं पड़ेगी। यह स्प्लिट एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। 

Haier 1.5 Ton 3 Star Dual Inverter 5 in 1 Split AC

हॉयर का यह स्प्लिट एसी माइक्रो बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आता है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 60,000 रुपये है लेकिन अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर 46% की छूट दे रही है। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 31,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको इस मॉडल पर 5100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। 

Voltas 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC

वोल्टास के एयर कंडीशनर पर भी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। Voltas 1.5 Ton 3 Star Split AC फ्लिपकार्ट पर 64,990 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर 49% की बड़ी छूट मिल रही है। डिस्काउंट के साथ इस स्प्लिट एसी को आप सिर्फ 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वोल्टास का एसी एनर्जी एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 

CARRIER 2024 Convertible 6-in-1 Cooling 1.5 Ton 3 Star Split AC

इस एसी में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल जाता है। इस एसी की कीमत 67,790 है लेकिन अभी इसमें 48% का बड़ा प्राइस कट हुआ है। इस प्राइस कट के बाद आप इस एसी को सिर्फ 34,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्प्लिट एसी में डुअल फिल्टरेशन की सुविधा मिलती है। 

SAMSUNG Convertible 5-in-1 Cooling 2024 Model 1.5 Ton 3 Star Split AC

इस समय गोदरेज अपने ग्राहकों को स्प्लिट एसी पर एक से बढ़कर एक डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। गोदरेज का यह एसी फ्लिपकार्ट पर 49,900 रुपये का है लेकिन अभी इस पर 33 प्रतिशत की छूट चल रही है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप सैमसंग के इस स्प्लिट एसी को सिर्फ 32,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Jio का नया ऑफर, 276 रुपये मंथली खर्च पर 365 दिन तक मिलेगा हर दिन 2.5GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक