1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. तमिलनाडु में बनेगी भारत की पहली AI सिटी 'अरीवगम', बजट में 5 करोड़ रुपये आवंटित

तमिलनाडु में बनेगी भारत की पहली AI सिटी 'अरीवगम', बजट में 5 करोड़ रुपये आवंटित

 Reported By: T Raghavan Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 05, 2026 11:53 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 01:01 pm IST

तमिलनाडु में भारत की पहली AI सिटी 'अरीवगम' डेवलप की जाएगी। अभिनेता से सीएम बने 'थलापति' विजय की सरकार ने अपने पहले बजट में इसकी घोषणा की है।

AI City Arivagam- India TV Hindi
तामिलनाडु में पहला एआई सिटी अरीवगम Image Source : PTI/UNSPLASH

Highlights

  • तमिलनाडु सरकार ने देश की पहली एआई सिटी 'अरीवगम' की घोषणा की है।
  • सीएम विजय जोसेफ की अगुवाई वाली सरकार ने अपने पहले बजट में एआई पर फोकस किया है।
  • देश की पहली एआई सिटी को राजधानी चेन्नई के आसपास डेवलप किए जाने की योजना है।

तमिलनाडु की नई नवेली 'थलापति' विजय सरकार ने अपना पहला बजट आज यानी 5 अगस्त को पेश किया है। इसमें भारत के पहले AI सिटी 'अरीवगम' बनाने की घोषणा की गई है। इसके लिए सरकार ने बजट में 5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। भारत के इस पहले एआई सिटी को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास बसाए जाने की योजना है। पिछले दिनों तमिलनाडु के आईटी और एआई मंत्री आर. कुमार ने एक इवेंट के दौरान इसके लिए जगह तलाश करने की बात कही थी।

भारत का पहला एआई सिटी 'अरीवगम'

देश की इस पहली एआई सिटी को एक स्पेशल टाउनशिप की तरह डेवलप किए जाने की योजना है। तमिल में 'अरीवगम' का मतलब नॉलेज सिटी होता है। इस डेडिकेटेड एआई सिटी में एआई यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सेमीकंडक्टर टेस्ट लैब होंगे। इसे एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च के लिए एक इंटिग्रेटेड हब के तौर पर डेवलप की जाएगी।

सीएम विजय की सरकार के पहले बजट का मुख्य फोकस एआई पर रहा है। अपने पहले बजट भाषण के दौरान तमिलनाडु के वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने कहा कि सरकार राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITI) के जरिए 2031 तक 5 लाख छात्रों को एआई स्किल ट्रेनिंग देगी। इस बजट में सरकार ने तमिलनाडु एआई मिशन और एआई इकोनॉमी मिशन की भी घोषणा की है।

आईटी और एआई मंत्री आर. कुमार ने पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान कहा कि देश के पहले एआई सिटी में छात्रों को विकसित देशों के सामानांतर शिक्षा सहायता प्रदान करने के लिए स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक सुविधाएं शामिल करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस एआई सिटी को चेन्नई के आसपास ही डेवलप किया जाएगा।

इससे पहले फरवरी में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान बेंगलुरू बेस्ड एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Bharat1.AI ने दुनिया की पहली एआई सिटी की घोषणा की थी। इसे कर्नाटक की राजधानी और देश की सिलिकन वैली कहे जाने वाले शहर बेंगलुरू में डेवलप करने की योजना है। इस एआई सिटी में एआई मॉडल को रियल लाइफ एक्सपीरियंस के साथ ट्रेन किया जाएगा।

तमिल भाषा में LLM की तैयारी

एआई सिटी के अलावा तमिलनाडु सरकार तमिल कम्प्युटिंग के लिए लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLM) विकसित करने के लिए सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ समझौता करने जा रही है। इसका मकसद तमिल भाषा के एआई टूल्स, डेटासेट और डिजिटल सर्विस का विकास करना है। 

यह भी पढ़ें - 11 अगस्त को लॉन्च होगा Redmi का सबसे तगड़ा फोन, बैटरी समेत कई फीचर्स हुए कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक