1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 8000mAh बैटरी वाला सबसे पतला कर्व्ड फोन भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, और भी हैं खूबियां

8000mAh बैटरी वाला सबसे पतला कर्व्ड फोन भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, और भी हैं खूबियां

 Published : Feb 11, 2026 11:05 am IST,  Updated : Feb 11, 2026 12:24 pm IST

टेक्नो का दावा है कि Pova Curve 2 5G दुनिया का सबसे पतला फोन है जिसमें इतनी विशाल बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले आ रहा है।

Techno Pova Curve 2- India TV Hindi
टेक्नो पोवा कर्व 2 Image Source : FLIPKART

Techno Pova Curve 2: अब बड़ी बैटरी वाले फोन का चलन आ गया है और इसके चलते 10,000mAh और इससे भी बड़ी बैटरी के फोन अब बाजार में आ रहे हैं। ऐसे में इसी कैटेगरी में 8000mAh की बैटरी वाले फोन को लेकर भी उत्सुकता होना लाजिमी है। Tecno Pova Curve 2 फोन 13 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है जो सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला मोबाइल फोन होने जा रहा है जिसमें 8000mAh की बैटरी होगी। टेक्नो इस बात का भी दावा करता है कि Pova Curve 2 5G दुनिया का सबसे पतला फोन है जिसमें इतनी बटरी और कर्व्ड डिस्प्ले आ रहा है। इस हैंडसेट का वजन केवल 195 ग्राम होने की बात कन्फर्म हुई है और इसकी थिकनेस 7.42mm की होगी जो इसकी स्लिम बॉडी के डाइमेंशन्स को कन्फर्म करती है। 

एक बार चार्ज करें-दो दिन जरूरत नहीं चार्ज की

कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन पूरे दो दिन का यूज करने के लिए पर्याप्त हो जाता है। इस फोन का डिजाइन यूनीक है और इसमें ट्राएंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल सेंसर सेटअप मिलता है। इसके रियर पैनल के बॉटम राइट कॉर्नर पर भी ट्रांसपैरेंट एक्सेंट देखने को मिलता है। ये ग्राहकों के लिए तीन कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल होगा।

Techno Pova Curve 2 डिस्प्ले

हालांकि अभी इस फोन के डिस्पले साइज को लेकर ये जानकारी मिली है कि ये 6.78 इंच की हो सकती है लेकिन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले की मदद से इसकी थिकनेस को कम करने में मदद मिलती है। कहा जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 SoC चिपसेट मिलने वाली है जो कि 144H रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और इसमें 50MP मेन रियर सेंसर होगा।

Techno Pova Curve 2 के कलर ऑप्शन-अवेलेबिलिटी

फोन में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज आ सकती है और इस वेरिएंट के लिए कितनी कीमत देनी फिलहाल ये साफ नहीं है लेकिन इस फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट कलर में मिलने की खबर है। आप इस फोन को फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं और इसके लिए ई-कॉमर्स साइट पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

TRAI Data: दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की बढ़ी संख्या, एयरटेल-जियो को मिला फायदा तो BSNL और Vi के घटे यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक