अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो भारत में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। टेक्नो जल्द ही अपनी लिस्ट में एक नया स्मार्टफोन जो कि Tecno Spark 20 Pro 5G होगा।
आपको बता दें कि जुलाई का महीना स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी गर्माहट वाला होने वाला है। इस महीने सैमसंग, ऑनर, वनप्लस, वीवो, ओप्पो समेत कई टेक कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली हैं। इसी क्रम में अब टेक्नो भी अपने फैंस के लिए नया दमदार स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। Tecno Spark 20 Pro 5G में कंपनी 108 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा सेटअप दे सकती है।
टेक्नो ने Tecno Spark 20 Pro 5G की लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। इसकी लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है। इससे यह साफ है कि आप अपकमिंग फोन को अमेजन से खरीद पाएंगे। कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है।
टेक्नो की तरफ से फिलहला Tecno Spark 20 Pro 5G की लॉन्चिंग डेट को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है। आइए आपको इसके संभावित फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
संपादक की पसंद