1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, Smart TV खरीदते समय इन 5 फीचर्स पर भी जरूर ध्यान दें

सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, Smart TV खरीदते समय इन 5 फीचर्स पर भी जरूर ध्यान दें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 26, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 12:14 pm IST

अगर आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की होने वाली है। अक्सर लोग टीवी खरीदते समय सिर्फ स्क्रीन साइज पर ही ध्यान देते हैं जबकि दूसरे फीचर्स को इग्नोर कर देते हैं। हम आपको कुछ फीचर्स को स्मार्ट टीवी पर जरूर चेक करना चाहिए।

Smart Tv, Smart Tv Tips, SMart TV Tips and Tricks, Smart TV buying Guide, Smart Tv Features- India TV Hindi
सिर्फ बड़ी स्क्रीन से ही कोई टीवी स्मार्ट नहीं बनती। Image Source : फाइल फोटो

Smart TV buying Guide: जब भी नया स्मार्टटीवी खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले लोगों का ध्यान स्क्रीन साइज पर ही जाता है। ज्यादातर लोग बड़े स्क्रीन साइज की स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं। जब भी लोग स्मार्ट टीवी लेने शॉप पर पहुंचते हैं तो बॉयर्स का ज्यादातर फोकस स्क्रीन साइज पर ही रहता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्क्रीन साइज किसी भी टीवी को स्मार्ट नहीं बनाती। नया स्मार्ट टीवी लेते समय स्क्रीन साइज के अलावा भी कई सारी चीजें चेक करना जरूरी है। 

एक टीवी को स्मार्ट बनने के लिए बहुत सारे फीचर्स की जरूरत पड़ती है। अगर आप सोचते हैं कि आप जितने बड़े स्क्रीन का टीवी खरीदेंगे वह उतना अच्छा होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको टीवी खरीदते समय स्क्रीन साइज के अलावा भी कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको कुछ ऐसे खास फीचर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें स्मार्ट टीवी लेते समय जरूर चेक करना चाहिए। 

Smart TV खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें

  1. जब भी आप नया स्मार्ट टीवी खरीदते हैं तो आपको डिस्प्ले पैनल के बारे में जरूर जानकारी लेना चाहिए। आपको चेक करना चाहिए कि उस स्मार्ट टीवी में LED, LCD, Amoled, QLED कौन का पैनल लगा हुआ है।
  2. स्क्रीन साइज के साथ-साथ आपको स्क्रीन पर मिलने वाले रेजोल्यूशन को भी जरूर चेक करना चाहिए। अगर आप स्मार्ट टीवी लेना है तो उसमें 4K, 8K रेजोल्यूशन वाली टीवी लेना चाहिए। 
  3. स्पीकर्स किसी भी स्मार्ट टीवी का अहम पार्ट होता है। खराब साउंड क्वालिटी आपका वीडियो एक्सपीरियंस खराब कर सकता है। एक अच्छे स्मार्ट टीवी में 25-30W का साउंड आउटपुट होना चाहिए। 
  4. स्मार्ट टीवी खरीदते समय आपको उसके कनेक्टिविटी ऑप्शन पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप उसके पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन, HDMI पोर्ट, गेमिंग कंसोल कनेक्टिविटी ऑप्शन को जरूर चेक करना चाहिए। 
  5. स्मार्ट टीवी लेते समय आपको इस बात की भी जानकारी होने चाहिए कि उसमें आपको कितने साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही आप उसमें मिलने वाले वारंटी को भी जरूर चेक करें। 

यह भी पढ़ें- iPhone में भी नहीं मिलते ऐसे फीचर्स, भारत में इस फोन को खरीदना है बेहद मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक