1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इंटरनेट का करते हैं इस्तेमाल तो बच के रहें, स्मार्टफोन से तुरंत डेटा चुराते हैं ये 3 मैलवेयर

इंटरनेट का करते हैं इस्तेमाल तो बच के रहें, स्मार्टफोन से तुरंत डेटा चुराते हैं ये 3 मैलवेयर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 07, 2023 11:43 am IST,  Updated : Aug 07, 2023 11:43 am IST

एक सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही तीन नए मैलवेयर DarkGate, Emotet, और LokiBot के बारे में पता चला है। कंपनी की मानें तो ये तीनों ही मैलवेयर इतने खतरनाक हैं कि ये हाई सिक्योरिटी वाले सिस्टम में घुसकर सिस्टम को हैक कर लेते हैं।

malware, DarkGate, Emotet, LokiBot, malware risk, malware attack, malware scanner, malware software,- India TV Hindi
जरा सी चूक होने पर ये मैलवेयर इंटरनेट के जरिए आपके स्मार्टफोन में एंट्री कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Internet users data tech news: अगर आप लैपटॉप या फिर कंप्यूटर चलाते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए मैलवेयर यानी वायरस एक नुकसानदायक चीज है। इससे हमारे डेटा और प्राइवेसी को भी नुकसान पहुंचता है। मैलवेयर को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। तीन ऐसे नए मैलवेयर के बारे में पता चला है जो कई इंटरनेट यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये तीनों ही मैलवेयर यूजर्स के डेटा को चुराकर सिस्टम को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।

एक सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही तीन नए मैलवेयर DarkGate, Emotet, और LokiBot के बारे में पता चला है। कंपनी की मानें तो ये तीनों ही मैलवेयर इतने खतरनाक हैं कि ये हाई सिक्योरिटी वाले सिस्टम में घुसकर सिस्टम को हैंग कर देते हैं। ये तीनों मैलवेयर तेजी से यूजर्स के डेटा को चुराते हैं। रिसर्च के मुताबिक ये मैलवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर फाइल्स और ईमेल के जरिए सिस्टम में एंट्री करते हैं। 

DarkGate Malware

 DarkGate Malware मैलवेयर की जानकारी जून 2023 में सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी कास्परस्काई की एक रिसर्च में हुआ था। ये मैलवेयर कितना घातक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये आम डाउनलोडर फंक्शन से इतर विंडोज डिफेंडर को चकमा देकर आसानी से ब्राउजर की हिस्ट्री को चुरा लेता है। इतना ही नहीं डार्क गेट मैलवेयर प्रॉक्सी बदलने और फाइल मैनेजमेंट में जाकर डेटा चुराने की भी काबिलयत रखता है। 

Emotet Malware

इमोटेट मैलवेयर एक बोटनेट है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार सामने आया है। इससे पहले इसके बारे में 2021 में पता चला था। अब यह दोबारा उभरा है। हाल ही में यह फिर से एक्टिव दिखा है। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम में One Note फाइल के जरिए एंट्री करता है। यह सिस्टम में एक्टिव होने के बाद इंटरनेट के जरिए कई नुकसानदायक फाइल को ऑटोमैटिकली डाउनलोड करता है। 

LokiBot Malware

LokiBot Malware के बारे में सबसे पहले 2016 में पता चला था। हैकर्स ने इस मैलवेयर को ब्राउजर और एफटीपी फाइल्स समेत कई दूसरे ऐप्स से डिटेल्स चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मैलवेयर Excel डॉक्यूमेंट में छिपा रहता है। सिस्टम में पहुंचने के बाद यह डेटा को नुकसान पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क और जुकरबर्ग के बीच फाइट को देख पाएंगे लाइव, मेटा सीईओ ने दिया करारा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक