1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चिलचिलाती गर्मी को कोसो दूर कर देगा ये छोटू सा एसी, सिर्फ 2000 रुपये में मिलेगी चिल्ड हवा

चिलचिलाती गर्मी को कोसो दूर कर देगा ये छोटू सा एसी, सिर्फ 2000 रुपये में मिलेगी चिल्ड हवा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 21, 2023 10:23 am IST,  Updated : May 21, 2023 10:23 am IST

गर्मी से बचने के लिए आप एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए अच्छा खासा बजट होना चाहिए। अगर आपका बजट कम है और एसी नहीं खरीद सकते हैं तो हम आपको एक ऐसे मिनी कूलर के बारे में बता रहे हैं जो एसी की ही तरह आपको ठंडी हवा देगा।

 Mini AC, Portable AC, Cheap AC, AC, AC under 2000, Air Conditioner under 2000, tech news, mini AC- India TV Hindi
इन पोर्टेबल मिनी कूलर एसी को आप कहीं भी आराम से दूसरी जगह भी शिफ्ट कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Mini Air Conditioner: गर्मी अपने सबाब पर है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिससे कुछ देर भी बिना पंखे, कूलर के रह पाना मुश्किल हो गया है। गर्मी में  ठंडी हवा पाने का सबसे कारगर तरीका है एयर कंडीशनर। गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर कूलर और एसी की डिमांड बढ़ गई है। वैसे तो मार्केट में बहुत से महंगे कूलर और एसी मौजूद हैं जो आपको गर्मी से राहत दे सकते हैं , लेकिन हम आज आपको एक ऐसे मिनी कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कूल कूल हवा तो देता ही साथ में इसका प्राइस भी दमदार है। आप इसे मिनी एसी भी कह सकते हैं। 

गर्मी से बचने के लिए आप एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए अच्छा खासा बजट होना चाहिए। अगर आपका बजट कम है और एसी नहीं खरीद सकते हैं तो हम आपको एक ऐसे मिनी कूलर के बारे में बता रहे हैं जो एसी की ही तरह आपको ठंडी हवा देगा। बाजार में इन मिनी एसी कूलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं मिनी कूलर एसी

आप इन मिनी एसी कूलर को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खऱीद सकते हैं। ये मिनी कूलर आसानी से 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये के बीच में आपको मिल जाएंगे। अभी इन पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर भी चल रहा है जिसके बाद आप मिनी एसी को 1600 रुपये से 1800 रुपये के बीच में भी खरीद सकते हैं। 

मिनी एसी में पानी भरने का भी है ऑप्शन

आपको बता दें कि आप गर्मी से बचने के लिए पोर्टेबल कूलर खरीद सकते हैं। इनका साइज इतना छोटा है कि आप इसे आराम से स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए ये बेस्ट रहेंगे। इन मिनी कूलर में 500 ml तक पानी भरने का भी ऑप्शन रहता है जिससे ये बेहद ठंडी हवा देते हैं। इसमें आपको ऑन ऑफ के लिए एक पावर बटन भी दिया जाता है। इसे पावर देने के लिए आपको बॉक्स में एक यूएसबी केबल भी मिलती है। 

मिनी कूलर की हवा को कंट्रोल करने के लिए आपको इसमें बटन भी दी जाती है जिससे आप इसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि कॉम्पैक्ट साइज होने के बाद भी ये जबरदस्त ठंडी हवा देते हैं। अगर आप ट्रेवल करते हैं तो भी इसे आप आसानी से ले जा सकते हैं और इसे पावर बैंक से भी चला सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Google के CEO सुंदर पिचाई ने बेचा चेन्नई का पुश्तैनी घर, पिता की आखों में आए आंसू, जानें क्या थी इसकी वजह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक