स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने पिछले कुछ सालों में कई सारे दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कम दाम में फ्लैगशिप और प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन उपलब्ध करा कर कंपनी दूसरे ब्रांड को कड़ी टक्कर दे रही है। टेक्नो सिर्फ बजट या फिर मिडरेंज सेगमेंट तक ही नहीं बल्कि अब यह फोल्डेबल सेगमेंट में भी शामिल हो चुकी है। टेक्नो जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए दो दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इन दोनों ही फोन्स में यूजर्स को 12GB तक की रैम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि Tecno की तरफ से फरवरी महीने में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में Tecno Camon 30 सीरीज से पर्दा उठाया गया था। हाल ही में अब इस सीरीज के Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।
बता दें कि Tecno Camon 30 5G और Tecno Camon 30 Premier 5G को BIS पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इस बात की ओर इशारा करती है कि अब इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है। फिलहाल अभी इनकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Tecno Camon 30 5G में कंपनी 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है। डिस्प्ले पैनल फुल एचडी प्लस होगा जबकि इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें कंपनी यूजर्स को 7020 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें कंपनी 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दे सकती है। इस फोन में 5000mAh होने के साथ ही इसमें 70W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP+50MP के दो कैमरे जबकि एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर वाला AI लेंस मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Oneplus का पॉवरफुल स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज से है लैस
संपादक की पसंद