1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp पर आने वाला है बड़ा अपडेट, Meta Quest में यूज कर पाएंगे मैसेजिंग ऐप

WhatsApp पर आने वाला है बड़ा अपडेट, Meta Quest में यूज कर पाएंगे मैसेजिंग ऐप

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 19, 2023 07:47 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 07:47 am IST

इससे पहले कई लोगों ने मेटा क्वेस्ट में फोर्सफुली व्हाट्सऐप को इंस्टाल करने की कोशिश की ती लेकिन अब यूजर्स के लिए कंपनी ने एक बड़ा अपडेट दे दिया है। यूजर्स बहुत जल्द वर्चुअल रियली हेडसेट पर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे।

WhatsApp,Tech news, link WhatsApp account to Meta Quest, meta quest 3, meta quest news, whatsapp new- India TV Hindi
व्हाट्सएप इन दिनों यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स ला रहा है। Image Source : फाइल फोटो

Link WhatsApp account to Meta Quest: अगर आप व्हाट्सऐप यूजर हैं और मेटा के वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी इस पर तेजी से काम कर रही है। आप जल्द ही व्हाट्सऐप पर मेटा क्वेस्ट को भी एक डिवाइस के रूप में ऐड कर पाएंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेटा के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग ने मैटा क्वेस्ट 3 को लॉन्च किया था। 

इससे पहले कई लोगों ने मेटा क्वेस्ट में फोर्सफुली व्हाट्सऐप को इंस्टाल करने की कोशिश की ती लेकिन अब यूजर्स के लिए कंपनी ने एक बड़ा अपडेट दे दिया है। यूजर्स बहुत जल्द वर्चुअल रियली हेडसेट पर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे।  

वाबेटाइंफो ने शेयर की जानकारी

व्हाट्सऐप के इस अपडेट की जानकारी वाबेटाइंफो ने शेयर की है। हाल ही में यह अपडेट एंड्रायड बीटा के 2.23.13.6 में देखा गया था। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कैसे व्हाट्सऐप और वर्चुअल रियलटी हेडसेट आपस में लिंक होंगे और यूजर्स कैसे इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। 

नए फीचर्स ला रहा है व्हाट्सएप

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रह रहा है। हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए वीडियो मैसेज का फीचर रोलआउट किया है। इसमें यूजर्स वाइस नोट की तरह 60 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करके मैसेज फॉर्म में भेज सकेंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने स्क्रीन शेयरिंग का फीचर यूजर्स को दिया है। स्क्रीन शेयरिंग की मदद से यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान दूसरे लोगों से अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को जूम या फिर गूगल मीट की तरह शेयर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- BSNL ने जीत लिया सबका दिल, बस एक रिचार्ज और साल भर की टेंशन खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक