1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL से पहले लॉन्च होगी Vi की 5G सर्विस, Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन

BSNL से पहले लॉन्च होगी Vi की 5G सर्विस, Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 19, 2024 01:22 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 01:22 pm IST

अगर आपके पास वोडाफोन आइडिया का सिम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीआई इस समय तेजी से अपने 5G नेटवर्क को स्टैबलिश करने में जुटा है। अब ऐसी खबर आ रही है कि कंपनी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल से पहले 5G सर्विस को शुरू कर सकती है।

vi 5g network rollouts, Vi 5G deadline, vi 5G network, इंडस टावर्स, atc, TRAI on Vi, 5G Network, Vi - India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया जल्द ही 5G सर्विस को शुरू कर सकता है। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप अपने स्मार्टफोन में वोडाफोन आइडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीआई बीएसएनएल से पहले भारतीय यूजर्स के लिए 5G सर्विस को लॉन्च कर सकता है। वीआई की तरफ से 5G सर्विस को लॉन्च किए जान के लिए टाइम लाइन सेट कर दी गई है। वीआई के मुताबिक भारत में मार्च 2025 में यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी। 

Vi के मुताबिक उसकी 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली और मुंबई शहर में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में वीआई की तरफ से ऐलान किया गया है कि मार्च 2025 तक देश के करीब 17 सर्कल में 5G सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा। अगर सेट डेडलाइन तक वीआई की 5G सर्विस शुरू हो जाती है तो इससे BSNL के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। 

नेटवर्क सुधारने में जुटा BSNL

आपको बता दें कि बीएसएनएल इस समय 4G नेटवर्क को दुरुस्त करने पर तेजी से काम कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का कहना कि वह अपने 4G टॉवर्स को इस तरह से डिजाइन कर रही है जिसे आसानी से 5G नेटवर्क के लिए बाद में इस्तेमाल किया जा सके। बीएसएनएल को 5G लागू करने में अभी काफी समय है लेकिन, अगर VI मार्च में 5G सर्विस को शुरू कर देता है तो इससे महंगे प्लान्स से बचने के लिए यूजर्स Vi की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं। 

कुछ रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि वीआई की 5G नेटवर्क की रफ्तार जियो और एयरटेल की तुलना में कम हो सकती है। लेकिन, वहीं वीआई का कहना है कि वह इंडस टावर्स, ATC और टावर विजन के साथ मिलकर अपने काम को आगे बढ़ा रही है ऐसे में यूजर्स को किसी भी तरह की नेटवर्क क्वालिटी में को समस्या नहीं होगी।  

यह भी पढ़ें- Tecno Phantom V Fold 2 का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, हो सकता है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक