1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 29 मई को लॉन्च होगा Vivo का स्टाइलिश फोन, जबरदस्त कैमरे के साथ मिलेगी 7200mAh की बैटरी

29 मई को लॉन्च होगा Vivo का स्टाइलिश फोन, जबरदस्त कैमरे के साथ मिलेगी 7200mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 19, 2026 04:41 pm IST,  Updated : May 19, 2026 04:41 pm IST

Vivo S60 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज 7,200mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

Vivo S60 Series- India TV Hindi
वीवो एस60 सीरीज Image Source : VIVO

Vivo जल्द ही अपनी मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग S60 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज Oppo Reno 16 सीरीज और Honor 600 सीरीज को टक्कर देगी। वीवो ने अपनी इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भी कंपनी की इस सीरीज के फोन के फीचर्स ऑनलाइन सामने आए थे। इस सीरीज में कंपनी Vivo 60 और Vivo 60e लॉन्च करने वाली है।

Vivo S60 सीरीज

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि यह फोन 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, चीनी ब्रांड ने यह कंफर्म नहीं किया है कि इस सीरीज में कौन से मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा Vivo S60 Pro की जानकारी भी सामने आई है। फोन के पोस्टर के मुताबिक, फोन में सिल्वर-व्हाइट फिनिश दी जाएगी। इसके रियर पैनल में फ्लोइंग लाइट इफेक्ट मिलने वाला है।

Vivo S सीरीज के अन्य फोन की तरह इस सीरीज में भी फोटोग्राफी पर फोकस किया जाएगा। फोन में लाइव फोटो फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में डायरेक्ट 4K लाइव फोटो आउटपुट मिलने वाला है। कंपनी ने टीजर में दावा किया है कि यह सीरीज इंप्रूव्ड एंड-टू-एंड इफिशिएंसी, मेमोरी यूसेज ऑप्टिमाइजेशन और इंटेलिजेंट फ्रेम रेट फीचर को सपोर्ट करेगी।

Vivo S60 के संभावित फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.59 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इस फोन को कंपनी मल्टीपल कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Vivo S60 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें Sony का 50MP का पेरीस्कोप और टेलीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 16GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले फोन की घटा दी कीमत, जानें अब कितने में मिल रहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक