1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo T3 लॉन्च होने से पहले घट गए Vivo T2 Pro के दाम, तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

Vivo T3 लॉन्च होने से पहले घट गए Vivo T2 Pro के दाम, तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 21, 2024 11:44 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 11:46 am IST

Vivo T2 Pro 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। वीवो का यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, रिंग कैमरा लाइट, 66W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। वीवो ने इस फोन को पिछले साल मिड बजट में पेश किया था।

Vivo T2 Pro 5G- India TV Hindi
Vivo T2 Pro 5G के घट गए दाम Image Source : FILE

Vivo T3 5G को आज यानी 21 मार्च 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने इस फोन की लॉन्चिंग से पहले पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T2 Pro की कीमत में भारी कटौती की है। इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। वीवो का यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले, रिंग लाइट, डुअल कैमरा, दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है।

Vivo T2 Pro की कीमत

वीवो का यह मिड बजट फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। वीवो के इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Dune Gold और New Moon Black में खरीद सकते हैं।

Vivo T2 Pro 5G Price Cut
Image Source : FILEVivo T2 Pro 5G Price Cut

Vivo T2 Pro पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Flipkart पर इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक और कूपन डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo T2 Pro के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB फिजिकल  और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सटेंड कर सकते हैं।

वीवो का यह फोन 4,600mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में Android 13 पर बेस्ड FuntouchOS मिलेगा। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Nothing ने यूजर्स को दिया मौका, खुद से डिजाइन करें फोन, जानें प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक