स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में Vivo T3 Ultra को लॉन्च किया था। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो ने अब इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।
Vivo T3 Ultra एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसे आप डेली रूटीन से लेकर मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए आप बड़े ही आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन के वेरिएंट, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo T3 Ultra को कंपनी ने 3 वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 31,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 33,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 35,999 रुपये हैं।
वीवो ग्राहकों को इसमें तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। अगर आप इस फोन को HDFC Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आपका बजट कम है तो कंपनी ग्राहकों को 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दे रही है।
यह भी पढ़ें- BSNL 5G का ट्रायल हुआ शुरू, टेलिकॉम सेक्टर में सरकारी कंपनी करेगी बड़ा धमाका
संपादक की पसंद