1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने चुपके से लॉन्च किया V सीरीज का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स, जानें कीमत

Vivo ने चुपके से लॉन्च किया V सीरीज का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 28, 2024 09:42 am IST,  Updated : Mar 28, 2024 09:42 am IST

Vivo V40 SE launched: वीवो ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ V सीरीज के एक मिड बजट फोन को चुपके से लॉन्च कर दिया है। फोन में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V40 SE launched- India TV Hindi
Vivo V40 SE launched Image Source : FILE

Vivo V40 SE launched: Vivo X Fold 3, X Fold 3 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। अपने नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी ने चुपके से Vivo V सीरीज के मिड बजट 5G फोन को भी पेश किया है। वीवो का यह स्मार्टफोन Vivo V40 SE 5G के नाम से यूरोपीयन बाजार में लॉन्च हुआ है। चीनी ब्रांड ने पिछले दिनों ही भारत में अपनी Vivo V30 सीरीज को उतारा है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V40 SE 5G का लुक और डिजाइन पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए Vivo Y200e 5G की तरह है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ में LED फ्लैश लाइट दी गई है। वीवो ने फिलहाल इस फोन की कीमत अभी रिवील नहीं की है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को Vivo V40 और Vivo V40 Pro से कम होगी।

मिलेंगे ये फीचर्स

Vivo V40 SE 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का अल्ट्रा वीजन AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही, यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में HDR कॉन्टेंट भी देखा जा सकता है। वीवो ने इस फोन में मिड बजट Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है।

वीवो के इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। Vivo V40 SE 5G के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

यह मिड बजट स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 44W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी ने इस फोन के साथ स्मार्ट चार्जिंग इंजन दिया है। फोन को 50 प्रतिशत चार्ज होने में 24.5 मिनट का समय लगता है। वीवो का यह फोन क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल कलर में आता है। यह स्मार्टफोन IP54 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटेड है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक