Vivo V60 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने इस मिड बजट फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फोन का कलर वेरिएंट्स कंफर्म हुआ है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस फोन के कुछ फीचर्स भी कंफर्म हुए हैं। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo V50 का अपग्रेड मॉडल होगा। फोन के बैक पैनल का कैमरा डिजाइन काफी हद तक iPhone 16 की तरह दिखता है।
12 अगस्त को होगा लॉन्च
Vivo V60 को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने X हैंडल से इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। इसे भारत में तीन कलर ऑप्शन Auspicious Gold, Mist Grey, और Moonlit Blue में पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी ने इसका प्रोसेसर भी कंफर्म किया है। इसे Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाता है।
वीवो का यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन वाला कैमरा दिया जाएगा। इसका टेलीफोटो सेंसर 10x जूम को सपोर्ट करेगा। बैक में ट्रिपल कैमरा के साथ LED फ्लैश भी दिया जाएगा। साथ ही, फोन में 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया जाएगा।
Vivo V60 में Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 दिया जाएगा। इसमें गूगल जेमिनी बेस्ड AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसमें AI कैप्शन, AI स्मार्ट कॉल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। वीवो का यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें -
Google की मोनोपोली होगी खत्म? जानें एक सीक्रेट कोड से कैसे खुली कंपनी की पोल