Vivo जल्द भारत में एक और दमदार मिड बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo V80 के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में मलेशिया में Vivo V80 Lite 5G फोन पेश किया है, जो 10,000mAh की ताकतवर बैटरी के साथ आता है। वीवो का यह अपकमिंग फोन पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo V70 का अपग्रेड होगा।
लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Vivo के इस अपकमिंग फोन की लॉन्च टाइमलाइन लीक हो गई है। भारत में चीनी ब्रांड की यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में वीवो के फ्लैगशिप X सीरीज वाले कुछ फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिसकी वजह से यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है।
इस स्मार्टफोन को भारत में कॉन्टेंट क्रिएशन डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरे से 3x फोटो ली जा सकेगी। साथ ही, फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- मॉडर्न, वाइब्रेंट और पेस्टल में पेश किया जा सकता है।
Vivo V80 के फीचर्स (संभावित)
वीवो के इस अपकमिंग फोन को V70 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जा सकता ह। Vivo V70 को कंपनी ने भारत में साल की शुरुआत में पेश किया था। यह फोन 6.59 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginoS के साथ आता है। साथ ही, यह 6,500mAh की दमदार बैटरी और 50P के सेल्फी कैमरा से लैस है।
Vivo V70 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट यूज किया है। अपकमिंग मॉडल में भी क्वालकॉम का चिपसेट यूज किया जाएगा। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फओन 50MP के मेन और 50MP के प्रोट्रेट कैमरा के साथ आता हे। इसमें 6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें - OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Amazon पर हुआ लिस्ट, जल्द भारत में होगा लॉन्च