1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया अपना सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

Vivo ने लॉन्च किया अपना सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 26, 2025 11:43 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 11:43 am IST

Vivo X Fold 5 लॉन्च हो गया है। इस फोल्डेबल फोन की मोटाई महज 4.02mm है। चीनी ब्रांड ने अपने सबसे पतले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करके सैमसंग की टेंशन बढ़ा दी है।

Vivo X Fold 5- India TV Hindi
वीवो एक्स फोल्ड 5 Image Source : VIVO CHINA

Vivo ने अपना सबसे पतला फोल्डेबल फोन X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। किताब की तरह खुलने वाले इस फोल्डेबल फोन में 8.03 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसके अलवा फोन 16GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। वीवो को यह फोल्डेबल फोन 9 जुलाई को लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy Z Fol 5 के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।

कितनी है कीमत?

वीवो ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की घरेलू बाजार यानी चीन में पेश किया है। इस फोन को CNY 6999 यानी लगभग 83,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। Vivo X Fold 5 को तीन आकर्षक कलर ऑप्शन - Baibai (green), Quingsong (white) और Titanium (black) में पेश किया गया है। इसकी सेल 2 जुलाई से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ-साथ रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। 

इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में उतारा गया है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 7,999 (लगभग 96,000 रुपये), CNY 8,499 (लगभग 1,02,000 रुपये) और CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) है। 

Vivo X Fold 5 कीमत भारत में प्राइस
12GB RAM + 256GB CNY 6,999 लगभग 83,000 रुपये
12GB RAM + 512GB CNY 7,999 लगभग 96,000 रुपये
16GB RAM + 512GB CNY 8,499 लगभग 1,02,000 रुपये
16GB RAM + 256GB CNY 9,499 लगभग 1,14,000 रुपये

Vivo X Fold 5
Image Source : VIVO CHINAवीवो एक्स फोल्ड 5

Vivo X Fold 5 के फीचर्स

वीवो का यह फोल्डेबल फोन 8.03 इंच के 8T LTPO फ्लेक्सिबल मेन डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच का 8T LTPO सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करते हैं। इसमें PWM डिमिंग रेट, ग्लोबल आई प्रोटेक्शन 3.0 समेत कई सर्टिफिकेशन मिलते हैं।

Vivo X Fold 5 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यह फोल्डेबल फोन Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर काम करता है। इस फोन में iPhone यूजर्स के लिए एप्पल इकोसिस्टम कम्पैटिबिलिटी भी दी गई है।

इस फोल्डेबल फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का ही पेरीस्कोप लेंस दिया गया है। इस फोन का कैमरा 3x तक ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलेगा।

यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोल्डेबल फोन में की मोटाई बिना मुड़े महज 4.03mm है। वहीं, फोल्ड होने के बाद इसकी मोटाई 9.2mm है। इसमें IPX8, IPX9, और IPX9+ रेटिंग मिलता है, जिसकी वजह से पानी में डुबाकर रखने पर भी फोन खराब नहीं होता है।

यह भी पढ़ें -

Garena Free Fire MAX के नए Redeem Codes, फ्री में पाएं Gun Skins समेत कई धांसू आइटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक