Vivo जल्द ही अपनी फ्लैगशिप X सीरीज में एक और तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo X500 Pro Max के नाम से पेश किया जा सकता है। फोन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। इस साल लॉन्च हुए Vivo X300 सीरीज की तरह की यह फोन भी दमदार कैमरे के साथ आ सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। साथ ही, टेलीफोटो और पेरीस्कोप कैमरा को भी अपग्रेड किया जाएगा। वीवो का यह फोन अगले साल की शुरुआत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
दमदार कैमरे वाला फोन
Vivo X500 Pro Max से जुड़ी जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर पर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने पोस्ट की है। पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, वीवो का यह फोन 2nm MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 50MP का Sony LOFIC कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 200MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का एक और सेंसर दिया जाएगा। इस तरह से वीवो का यह फोन 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस 6.85 इंच के LIPO टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
वीवो के इस अपकमिंग फ्लैशिप फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 120W का फास्ट चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है। यही नहीं, यह 50W के वायरलेस चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट कर सकता है। Vivo X500 Pro Max को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में यह Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OriginOS के साथ आएगा।
Vivo X300 Ultra
वीवो का यह फ्लैगशिप फोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 6.82 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
यह फोन 6,600mAh की बैटरी पर काम करता है। इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में 200MP का मेन, 200MP का सेकेंडरी, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - Airtel Down: एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत, कॉल और इंटरनेट की सेवाएं ठप?