1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Network Down: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद टेलीकॉम सर्विस में आई दिक्कत, कॉल और इंटरनेट की सेवाएं ठप?

Network Down: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद टेलीकॉम सर्विस में आई दिक्कत, कॉल और इंटरनेट की सेवाएं ठप?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 04, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 09:23 pm IST

Network Down: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद टेलीकॉम सर्विस में दिक्कत आई है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें कॉल करने और इंटरनेट इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है।

टेलीकॉम सर्विस में आई...- India TV Hindi
टेलीकॉम सर्विस में आई दिक्कत Image Source : UNSPLASH

Network Down: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद एयरटेल समेत कई टेलीकॉम ऑपरेटर की सर्विस को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें कॉल और इंटरनेट सेवाओं में परेशानी हो रही है। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल की मोबाइल इंटरनेट सेवा को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिपोर्ट किया है।

इंटरनेट सर्विस ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी 64% यूजर्स ने Airtel की मोबाइल इंटरनेट सेवा में आ रही दिक्कत रिपोर्ट की है। 57% यूजर्स ने वोडाफोन-आइडिया की सर्विस में आई दिक्कत को भी रिपोर्ट किया है। हालांकि, अब दिल्ली-NCR में टेलीकॉम सर्विस सही काम कर रही है।

Vodafone Idea
Image Source : DOWNDETECTORवोडाफोन-आइडिया में दिक्कत

कई यूजर्स ने किया रिपोर्ट

दिल्ली-NCR में आई आंधी के बाद से टेलीकॉम सर्विस में ये दिक्कत आई है। हालांकि, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत को रिपोर्ट किया है, जिसके बाद Airtel Care की तरफ से दिक्कत को लेकर माफी मांगी गई है।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, करीब 27% यूजर्स ने एयरटेल के सिग्नल से संबंधित दिक्कत को रिपोर्ट किया है। इसके अलावा 6% यूजर्स को वॉइस कॉल में दिक्कत आ रही है।

Airtel Down
Image Source : DOWNDETECTORएयरटेल की सर्विस ठप

सिग्नल न रहने पर क्या करें?

कई बार टेलीकॉम सर्विस में आई दिक्कत कुछ देर बाद ठीक होती है। वहीं, कुछ एरिया में मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट से संबंधित दिक्कत आती है। ऐसा होने पर आप अगर एक बार फिर से नेटवर्क कनेक्टिविटी को रिफ्रेश करते हैं तो कॉलिंग और इंटरनेट की समस्या दूर हो सकती है। ऐसा नेटवर्क के रिफ्रेश होने से हो सकता है।

नेटवर्क रिफ्रेश करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा और Airplane Mode ऑन करना होगा। कुछ सेकेंड्स के लिए इसे ऑन रखने के बाद इसे दोबारा ऑफ कर दें। ऐसा करने से नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है और फिर से कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस शुरू हो सकती है।

इसके अलावा आप फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क वाले ऑप्शन में जाएं। टेलीकॉम ऑपरेटर का चुनाव करके नेटवर्क को ऑटोमैटिक से हटाकर मैनुअल नेटवर्क में बदल दें। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइटर का नेटवर्क उपलब्ध होने पर उसे सेलेक्ट कर लें। ऐसा करने से भी नेटवर्क की समस्या दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, 5x पेरीस्कोप कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक