1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, 5x पेरीस्कोप कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास?

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, 5x पेरीस्कोप कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 04, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 02:58 pm IST

Xiaomi 17T ने भारतीय बाजार में दस्तक दी है। चीनी कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन पिछले दिनों ही ग्लोबली पेश किया गया है। भारत में यह फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP पेरीस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Xiaomi 17T Launched- India TV Hindi
शाओमी 17T भारत में लॉन्च Image Source : XIAOMI

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन 6500mAh बैटरी, 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। इससे पहले कंपनी भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर चुकी है। शाओमी का यह फोन पिछले सप्ताह ग्लोबली लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसके साथ Xiaomi 17T Pro को भी ग्लोबली पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन का प्रो मॉडल भारत में नहीं उतारा है। आने वाले कुछ सप्ताह में इसे भारत में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 17T की कीमत

शाओमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 64,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को भारत में ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 17T की पहली सेल 10 जून को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का कैशबैक और 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Xiaomi 17T के फीचर्स

इस फोन का लुक और डिजाइन भी Xiaomi 17 सीरीज के अन्य दोनों मॉडल की तरह ही है। इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेट 3,500 निट्स तक की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला 7i मिलता है।

Xiaomi 17T फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, HD+, 120Hz, 1.5K AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Ultra
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 6500mAh, 67W, 50W वायरलेस
कैमरा 50MP+ 50MP + 12MP, 32MP
OS Android 16, HyperOS

Xiaomi का यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी दी गई है। वहीं, 67W का फास्ट चार्जिंग और 50W का वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi, Bluetooth, NFC और IR ब्लास्टर दिए गए हैं।

Xiaomi 17T के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का में OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5x जूम सपोर्ट वाला 50MP का पेरीस्कोप कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - OnePlus सस्ते में लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला Turbo फोन, सामने आ गई डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक