स्मार्टफोन बाजार में आए दिन नए-नए स्मार्टफोन्स आते रहते हैं। ऐसे में अगर एक नया फोन खरीदना हो तो किसी एक को सेलेक्ट कर पाना काफी मुश्किल होता है। सैमसंग से लेकर एप्पल और वीवो से लेकर ओप्पो, वनप्लस के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स हैं ऐसे में बेहतर परफॉर्मेंस वाले फोन तलाशने के लिए कई सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको वीवो के एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं। इस समय आपको Vivo X90 Pro पर एक धमाकेदार डील मिल रही है जिसमें इसे हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Vivo X90 Pro एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ टॉप नॉच कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ आप DSLR लेवल की फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके कैमरे में OIS का सपोर्ट मिलता है इसलिए आप इससे स्टेबल वीडियो भी क्रिएट कर पाएंगे। वैसे यह यह स्मार्टफोन काफी महंगे दाम के साथ आता है लेकिन इसे न्यू ईयर ऑफर में सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
Flipkart अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय बजट से लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रहा है। आप सैमसंग, वीवो, वनप्लस समेत दूसरे ब्रैंड के महंगे फोन्स को भी सस्ती कीमत पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आइए आपको Vivo X90 Pro 256GB पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
फ्लिपकार्ट में का 256GB वेरिएंट इस समय 91,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि अभी इस पर मिलने वाला डिस्काउंट ऑफर आपके हजारों रुपये बचा सकता है। फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए इसकी कीमत में 35% की कटौती कर दी है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 58,999 में खरीद सकते हैं। आप अभी इस पर33000 रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट हमेशा की तरह इस फोन पर Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर 5% का कैशबैक ऑफर कर रहा है। अगर आपका बजट कम है तो कंपनी ग्राहकों को इसे सस्ती EMI पर भी खरीदने का ऑप्शन दे रही है। अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको हर महीने सिर्फ 2,075 रुपये ही देने पड़ेंगे।
संपादक की पसंद