1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, 1TB तक बढ़ा सकेंगे मेमोरी

Vivo ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, 1TB तक बढ़ा सकेंगे मेमोरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 10, 2024 02:14 pm IST,  Updated : May 10, 2024 02:14 pm IST

Vivo का एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इस फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। Vivo Y सीरीज के इस फोन को वियतनाम की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Vivo Y18s- India TV Hindi
Vivo Y18s Image Source : FILE

Vivo ने Y सीरीज में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वीवो का यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट की गई है। लिस्टिंग में इस बजट स्मार्टफोन के सभी फीचर्स रिवील किए गए हैं। Vivo Y18s के नाम से लॉन्च हुआ यह बजट स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 1TB तक एक्सटर्नल मेमोरी सपोर्ट के साथ आता है। वीवो Y सीरीज का यह फोन Vivo Y18 का टीयर डाउन वेरिएंट है। आइए, जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में...

Vivo Y18s के फीचर्स

वीवो ने इस स्मार्टफोन को वियतनाम में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Vivo Y18s में 5,000mAh की बैटरी और 15W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें FM रेडियो भी दिया गया है।

वीवो के इस बजट स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। वीवो ने फिलहाल इस फोन की कीमत रिवील नहीं की है। यह फोन 8,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y18 की कीमत

भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके Vivo Y18 में भी लगभग ऐसे ही फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, यह फोन 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक