1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने 11000 रुपये से कम में लॉन्च किया 5,500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन

Vivo ने 11000 रुपये से कम में लॉन्च किया 5,500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 01, 2025 04:08 pm IST,  Updated : May 01, 2025 04:08 pm IST

Vivo Y19 5G भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह सस्ता फोन 11,000 रुपये से कम कीमत में आता है। इसमें 5,500mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo Y19 5G- India TV Hindi
वीवो Y19 5G Image Source : VIVO INDIA

Vivo ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन 5,500mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वीवो का यह फोन Y सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। वीवो की ये Y सीरीज खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए है। यह फोन IP64 रेटेड भी, जिसकी वजह से डस्ट और वाटर से प्रोटेक्शन मिलता है।

Vivo Y19 5G की कीमत

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसे 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB RAM + 128GB वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 11,499 रुपये और 12,999 रुपये में आते हैं। वीवो के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं। कंपनी इसके टॉप वेरिएंट पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर कर रही है।

Vivo Y19 5G कीमत
4GB RAM + 64GB 10,999 रुपये
4GB RAM + 128GB 11,499 रुपये
6GB RAM + 128GB 12,499 रुपये

Vivo Y19 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफाइड है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

वीवो ने अपने इस फोन में AI फीचर्स दिए हैं, जिनमें AI इरेजर, AI फोटो इन्हांस और AI डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मेन और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में ब्लूटूथ 5.4, USB 2.0, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन IP54 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक