1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वीवो के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh की बैटरी से लैस दोनों फोन हैं ईजी यूज के लिए बेहतर

वीवो के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh की बैटरी से लैस दोनों फोन हैं ईजी यूज के लिए बेहतर

 Published : Mar 25, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 11:43 pm IST

वीवो ने दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं जो वीवो वाई 11 5जी और वीवो वाई 21 5जी के नाम से एंट्री कर चुके हैं। दोनों फोन्स की खूबियां, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स सब जानें।

Vivo Y21 5G Vivo Y11 5G- India TV Hindi
वीवो वाई 21 5जी, वीवो वाई 11 5जी Image Source : VIVO

Vivo Y21 5G: वीवो ने अपनी Y-सीरीज का विस्तार किया है। वीवो ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo Y21 और Vivo Y11 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन दमदार बैटरी लाइफ और डेली यूज के कामों के लिए परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। Vivo ने इन्हें 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है और ये मिड बजट सेगमेंट में मौजूदा फोन्स की भीड़ में और इजाफा करते हैं लेकिन इनके फीचर के दम पर उम्मीद है कि ये फोन अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। ये फोन शुरुआती फोन खरीदने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं और इसके जरिए यूजर्स अपने डेली के काम तो आसानी से कर ही सकते हैं, वहीं सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से लेकर हल्की गेमिंग का मजा भी आसानी से ले सकते हैं।

6500mAh की बैटरी से लैस हैं वीवो के दोनों नए फोन

इन दोनों फोनों की सबसे बड़ी खासियत इनमें लगी 6500mAh की बैटरी है। हालांकि चार्जिंग स्पीड दोनों की अलग-अलग है, क्योंकि Vivo Y21 5G 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और जबकि Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। ये दोनों डिवाइस Vivo के ऑनलाइन स्टोर Flipkart और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर अवेलेबल हैं। इसमें चुनिंदा बैंक कार्डों से पेमेंट करने पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलता है।

Vivo Y21 5G और Y11 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y21 5G और Y11 5G दोनों फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। वीवो का कहना है कि इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन है, जिससे आंखों पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है। दोनों डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस हैं। इसके अलावा दोनों में 128GB तक की स्टोरेज अवेलेबल है। Y21 5G में 8GB तक RAM और Y11 5G में 4GB तक RAM दी गई है। 

Vivo Y21 और Vivo Y11 5G के कैमरा और सेफ्टी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y21 और Vivo Y11 5G में अलग-अलग ऑप्शन्स दिए गए हैं। Vivo Y21 में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा मिलता है और Vivo Y11 5G 13 एमपी का सेंसर मिल रहा है। इन दोनों फोन्स के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिए गए हैं। ये दोनों ही फोन्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं और मिलिट्री ग्रेड शॉक-रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G की कीमत और अवेलिबिलिटी

Vivo Y11 5G का स्टैंडर्ड वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये में अवेलेबल है, जबकि 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Vivo Y21 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,999 रुपये से शुरू होता है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें

OPPO इंडिया का ऐलान, 2026 में सर्विस सेंटर 3.0 प्रो का विस्तार 150+ लोकेशनों तक होगा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक