OPPO India: ओप्पो इंडिया ने आज ऐलान किया है कि वह 2026 में अपने सर्विस सेंटर 3.0 प्रो नेटवर्क का विस्तार पूरे भारत में 150 से अधिक लोकेशनों तक करेगा। यह संख्या पहले निर्धारित 110 सेंटरों से अधिक है, जिनमें से 50+ सेंटर जून 2026 तक चालू होने की उम्मीद है।
ओप्पो इंडिया का आफ्टर-सेल्स सिस्टम पर भी जोर
जैसे-जैसे स्मार्टफोन संचार, काम, डिजिटल भुगतान और मनोरंजन जैसी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं, ओप्पो इंडिया अपनी आफ्टर-सेल्स सेवा प्रणाली को लगातार मजबूत कर रहा है। इस तेज विस्तार के साथ, OPPO ब्रांड अनुभव के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में आफ्टर-सेल्स सेवा पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।
सर्विस सेंटर 3.0 प्रो मॉडर्न यूजर्स की अपेक्षाओं पर आधारित
सर्विस सेंटर 3.0 प्रो मॉडर्न यूजर्स की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इन सेंटरों में डिजिटल चेक-इन, रियल-टाइम क्यू अपडेट्स और डायनेमिक डिजिटल साइनेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को उनकी विजिट के दौरान हर समय जानकारी मिलती रहती है। आमने-सामने रिपेयर और सर्विसिंग पारदर्शिता मिलती है, जबकि नया लेआउट डेडीकेटेड प्रोडक्ट एक्सपीरियंस जोन और लाउंज के जरिए एक सुगम वातावरण मिलता है।
ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने कहा, “ग्राहकों की अपेक्षाएं OPPO इंडिया में हमारी सेवा रणनीति को लगातार आकार दे रही हैं। सर्विस सेंटर 3.0 प्रो के साथ, हम सभी टचपॉइंट्स पर ट्रांसपेरेंट, कुशल और सुसंगत अनुभव प्रदान कर रहे हैं। यूजर्स की तरफ से मजबूत स्वीकृति के आधार पर, हम अपने विस्तार को 150+ लोकेशनों तक तेज कर रहे हैं।"
580+ सर्विस सेंटरों के नेटवर्क के माध्यम से ओप्पो की लगातार कोशिश
ब्रांड भारत के 500 से अधिक शहरों में फैले 580+ सर्विस सेंटरों के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहक सहायता को और मजबूत कर रहा है, जहां 19 भाषाओं में सहायता उपलब्ध है। इसके अलावा, ब्रांड रिपेयर के लिए मुफ्त पिक-अप और ड्रॉप सेवा भी प्रदान करता है और अधिकांश सेवा अनुरोधों के लिए 24 घंटे में समाधान देने का लक्ष्य रखता है। इससे ग्राहकों का डाउनटाइम कम होता है और उन्हें एक सुगम और भरोसेमंद ओनरशिप का अनुभव भी मिल जाता है।
ये भी पढ़ें