1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. टेक्नो स्पार्क 50 5G फोन होगा लॉन्च, 27 मार्च को करेगा भारतीय बाजारों में एंट्री

टेक्नो स्पार्क 50 5G फोन होगा लॉन्च, 27 मार्च को करेगा भारतीय बाजारों में एंट्री

 Published : Mar 25, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 10:37 pm IST

27 मार्च को टेक्नो भारत में अपनी स्पार्क सीरीज का अगला स्मार्टफोन य़ानी टेक्नो स्पार्क 50 5G लॉन्च करने जा रहा है। जानिए इसके खास फीचर्स क्या-क्या हैं।

Tecno Spark 50 5G- India TV Hindi
टेक्नो स्पार्क 50 5G Image Source : TECNO

Tecno Spark 50 5G: टेक्नो 27 मार्च को भारत में स्पार्क 50 5G लॉन्च करने जा रही है। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने एक माइक्रोसाइट लाइव की है जिसमें डिवाइस के मेन स्पेसिफिकेशन्स और कलर्स की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि अब तक हमें क्या पता चला है।

टेक्नो स्पार्क 50 5G के फीचर्स

टेक्नो 27 मार्च को भारत में अपनी स्पार्क सीरीज का अगला स्मार्टफोन, टेक्नो स्पार्क 50 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी के स्पार्क ब्रांड का दूसरा 5G फोन है। इससे पहले टेक्नो स्पार्क गो लॉन्च कर चुका है। स्पार्क 40 भी एक 4G हैंडसेट था जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। आने वाले स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी होगी। यह चार रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें AI-पावर्ड फीचर्स होंगे। टेक्नो स्पार्क 50 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।   यह स्मार्टफोन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चार कलर्स में अवेलेबल होगा जिनके नाम फैंटेसी पर्पल, मिंट ग्रीन, इंक ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड हैं।

टेक्नो स्पार्क 50 5G का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट्स ने अपकमिंग टेक्नो स्पार्क 50 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है।

फोन का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो स्पार्क 50 में पीछे की तरफ ऊपर लेफ्ट साइड में हॉरिजेंटल रूप से सेंटर्ड, पिल-आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 50 5G में टेक्नो का Ella AI असिस्टेंट दिया गया है, जो वॉइस कमांड और मल्टी-लैंग्वेज ट्रांसलेशन की सुविधा देता है। बेहतर एक्सेसिबिलिटी के लिए इसमें भारतीय रीजनल भाषाओं पर खास ध्यान दिया गया है।

कंपनी का ये दावा है खास

कंपनी का दावा है कि डिवाइस में ऑफलाइन कम्युनिकेशन फीचर है, जिससे यूजर्स मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई पर डिपेंड हुए बिना 1.5 किलोमीटर तक के आस-पास के कम्पैटिबल डिवाइस पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। कंपनी ने MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ इसकी मजबूती  के बारे में भी जानकारी दी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 44 MIMO एंटीना हैं। इसमें NFC और सिग्नल-एन्हांसिंग टेक्नोलॉजी भी है, जिससे डिजिटल पेमेंट और भी आसान हो जाते हैं। इसके अलावा टेक्नो स्पार्क 50 5G के बाकी स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने आने बाकी हैं और जब यह स्मार्टफोन 27 मार्च को लॉन्च होगा तो इसकी कीमत से लेकर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

गूगल टीवी पर आए 3 नए जेमिनी AI फीचर, यूजर्स का टीवी देखने का अंदाज बनेगा और बेहतर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक