Google TV Features: पिछले साल नवंबर में जेमिनी एआई को गूगल टीवी के लिए लाया गया था और इसके बाद लगातार इसके अपग्रेड्स पर गूगल काम कर रहा है। अब गूगल टीवी के लिए जेमिनी को एक बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। कंपनी ने तीन नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स की घोषणा की है। माउंटेन व्यू में मेन ऑफिस वाली इस टेक दिग्गज कंपनी यूजर्स के देखने के अनुभव को बेहतर बनाने और उन्हें अपने स्मार्टफोन पर ढूंढे बिना ज्यादा जानकारी हासिल करने की सुविधा दे रही है। इनमें सबसे खास है लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड का नया फीचर, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा टीमों के स्कोर को बिना रुके तुरंत देखने की सुविधा देती है।
गूगल टीवी के लिए जेमिनी में नए फीचर्स आए
एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने यूजर्स के लिए आने वाले तीन नए फीचर्स का ऐलान करते हुए इनकी डिटेल्स बताई हैं। जेमिनी-इनेबिल्ड डिवाइसों के लिए कनाडा और अमेरिका में बेहतर विजुअल हैल्प शुरू की जा रही है, जबकि डीप एनालिसिस और खेलों से जुड़ी शॉर्ट जानकारी केवल अमेरिका में उपलब्ध होगी। गूगल ने इस साल के अंत तक बड़े डिवाइस सपोर्ट का वादा किया है। इसके अलावा गूगल टीवी में जेमिनी असिस्टेंट को इस साल और भी देशों में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूके से हो जाएगी।
बेहतर विजुएल हैल्प एक नया फीचर है जो यूजर्स को उनके सवालों से जुड़ी जानकारी सीधे उनकी टीवी स्क्रीन पर देखने की सुविधा देता है। यूजर्स अपने पसंदीदा खेलों के लाइव स्कोरकार्ड देख सकते हैं, डिशेज के वीडियो ट्यूटोरियल ढूंढ सकते हैं और अच्छे काम के सुझावों को देखकर डिनर का प्लान भी बना सकते हैं। जानकारी विजुअल, वीडियो और टेक्स्ट के मिक्स के रूप में दी जाएगी।
डीप डाइव्स फीचर का भी गूगल टीवी में मिलेगा ऑप्शन
एक और नया फीचर है डीप डाइव्स। गौरतलब है कि इसके साथ यूजर्स हेल्थ और वैलनेस, इकोनॉमिक्स, टेक्नोलॉजी और दूसरे एकेडमिक सब्जेक्ट्स पर जेमिनी की मदद से विजुएल हेल्प हासिल कर सकते हैं। एआई चैटबॉट यूजर्स को सब्जेक्ट को समझने में मदद करने के लिए इंटरैक्टिव स्लाइड शो सीधे उनके स्मार्ट टीवी पर शेयर करता है। इसे जेमिनी को एक्टिव करके और 'डाइव डीपर' पर क्लिक करके या होम स्क्रीन के टॉप पर जेमिनी टैब पर जाकर और 'लर्न'को सेलेक्ट करके एक्सेस किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें