iPhone Air Discount: आईफोन एयर इस समय बेहद अच्छी डील पर खरीदने का मौका आपको मिल रहा है और इसकी खरीदारी पर आप पूरे 30,000 रुपये बचा सकते हैं। इस आईफोन को एप्पल का सबसे पतला फोन कहा जाता है और इसकी खरीदारी के लिए आईफोन लवर्स उत्सुक रहते हैं। ये फोन पिछले साल सितंबर 2025 में एप्पल के रेगुलर इवेंट में लॉन्च हुआ था और करीब 1.20 लाख रुपये की कीमत में ये बहुतों की पहुंच से बाहर माना जा रहा था. हालांकि अब जब ये फोन करीब 30,000 रुपये सस्ता मिल रहा है तो बायर्स के लिए ये उनकी पहुंच में आ गया है। जानें कहां ये धमाकेदार डील मिल रही है जिससे आप इस एप्पल के फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं-
Amazon पर आईफोन एयर पर मिल रही धमाकेदार छूट
आईफोन एयर को आप Amazon पर सस्ते में खरीद सकते हैं। इस फोन का 256 जीबी वाला वेरिएंट जब लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई थी और अब ये फोन अमेजन पर 93,499 रुपये में मिल रहा है। इस तरह फोन पर 26,491 रुपये की छूट तो तुरंत मिल रही है और अगर आपके पास सेलेक्टेड बैंक का कार्ड है तो आप इस फोन पर 4000 रुपये का और डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं जिसके बाद इस फोन की कीमत 30,000 रुपये घटकर आपको मिल सकती है। इसके अलावा अमेजन पे बैलेंस के जरिए पेमेंट करेंगे तो 2800 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। हालांकि अगर आप ईएमआई के जरिए ये आईफोन एयर खरीदते हैं तो आपको 3287 रुपये की ईएमआई पर भी ये फोन हासिल हो सकता है।
Apple iPhone Air के खास फीचर्स
- इसमें 6.5 इंच की OLED स्क्रीन है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और प्रोमोशन तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके जरिए स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा वाइब्रेंट लगते हैं।
- डिस्प्ले मैक्सिमम 3000 निट्स की पीक आउटडोर ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है, जिससे यूजर्स तेज धूप में भी कंटेट को आसानी से देख सकते हैं।
- Apple iPhone Air के पिछले हिस्से में 48MP का फ्यूजन कैमरा है। इस कैमरा सिस्टम में 2x ऑप्टिकल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
- इस डिवाइस में 18MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका यूज सेल्फी लेने और वीडियो कॉल के लिए किया जाता है।
- Apple iPhone Air में Apple A19 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर डेली के कामों, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के बीच हाई-क्वालिटी परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
- फोन भारी एप्लीकेशन्स को बिना किसी बड़ी समस्या के संभालता है।
ये भी पढ़ें