1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 20, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 06:49 pm IST

Vivo Y31T जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। वीवो का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Vivo Y31T 5G- India TV Hindi
वीवो वाई 31टी Image Source : VIVO INDIA

Vivo Y सीरीज में जल्द ही एक सस्ता फोन भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। हालांकि, अब इस फोन को वेबसाइट से अनलिस्ट कर दिया गया है। इसमें 7200mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही, इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अब इस फोन की कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है।

कितनी होगी कीमत?

टिप्स्टर संजू चौधरी ने वीवो के इस अपकमिंग फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर का दावा है कि इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 34,999 रुपये होगी।

क्या होंगे फीचर्स?

हालांकि, कंपनी की तरफ से वीवो के इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही, इस फोन की लॉन्च डेट भी कंपनी ने कंफर्म नहीं की है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

टिप्स्टर ने दावा किया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी यूज होगी। फोन में 6GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वीवो का यह फोन IP68 और IP69 रेटेड हो सकता है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। फोन 8MP के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन की मोटाई 8.39mm होगी और इसका वजन 219 ग्राम हो सकता है।

7 साल बाद Vivo S2 हुआ लॉन्च

वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo S2 फोन लॉन्च किया है। कंपनी के S सीरीज की 7 साल के बाद वापसी हुई है। इस सीरीज के पहले फोन को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। इस फोन को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ Smart प्रोजेक्टर, घर की दीवार बन जाएगी 200 इंच की स्क्रीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक