1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 7200mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं गजब के धाकड़ फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 7200mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं गजब के धाकड़ फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 12, 2026 01:42 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 01:42 pm IST

Vivo ने Y सीरीज में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Vivo Y500i- India TV Hindi
वीवो वाई 500 आई 5जी Image Source : VIVO

वीवो ने 7200mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। Vivo Y सीरीज का यहफोन 12GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। वीवो का यह फोन Y500i के नाम से पेश किया गया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y400i का अपग्रेड है। चीनी कंपनी ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को 5 स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन की मोटाई 8.39mm है।

Vivo ने अपने इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है। इस फोन को 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन गैलेक्सी सिल्वर, फिनिक्स वेलकम्स गोल्ड और ऑब्शिडियन ब्लैक में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत CNY 1499 यानी लगभ 19,000 रुपये है।

Vivo Y500i के फीचर्स

  • डिस्प्ले - 6.75 इंच, LCD, 120Hz
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
  • स्टोरेज- 12GB रैम, 512GB स्टोरेज
  • बैटरी- 7200mAh, 44W
  • OS- Android 16, ColorOS 6
  • कैमरा- 50MP, 5MP

वीवो का यह फोन 6.75 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 जेन 2 चिपसेट मिलता है। यह फोन 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OrigiOS 6 पर काम करता है।

इस फोन के बैक में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में 50MP का CMOS सेंसर यूज किया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो का यह सस्ता फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या भींगने पर यह खराब नहीं होगा।

Vivo Y500i में कंपनी ने 7,200mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल 5G सिम के अलावा 4G, WiFi, ब्लूटूथ 4.2, जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - क्या होता है मोबाइल का सोर्स कोड, जिसे लेकर मचा है बवाल? PIB फैक्ट चेक ने झूठे दावे की खोल दी पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक