1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा है ‘Imagine Me', AI बनाएगा तरह-तरह की फोटोज

WhatsApp में आ रहा है ‘Imagine Me', AI बनाएगा तरह-तरह की फोटोज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 05, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 08:26 pm IST

वॉट्सऐप दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर लाने जा रहा है। अब आप वॉट्सऐप में एआई से तरह तरह की फोटोज बनवा सकेंगे।

WhatsApp, WhatsApp New feature, WhatsApp Update, WhatsApp Update, WhatsApp Upcoming feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप पर आने वाला है यूजफुल फीचर। Image Source : फाइल फोटो

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर बहुत जल्द एक नया फीचर आने वाला है। वॉट्सऐप का नया अपकमिंग फीचर Imagine Me होगा। मेटा के स्वामित्व वाली यह मैसेजिंग ऐप पिछले काफी दिनों से इस पर काम कर रही है। फिलहला अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही यह यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। 

आपको बता दें कि मेटा का अपकमिंग Imagine Me फीचर एक AI बेस्ड फीचर होगा। वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार एआई फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में मेटा एआई को जोड़ा था और अब एक नए फीचर की एंट्री होने जा रही है। 

वॉट्सऐप के अपडेट और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो के मुताबिक कंपनी इस समय  Imagine Me फीचर पर काम कर रही है। कंपनी ने इस फीचर को फिलहाल अभी बीटा वर्जन 2.24.14.7 में पेश किया है। वाबेटाइंफो ने इस फीचर से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप यूजर्स Imagine Me फीचर्स के साथ क्रिएटिव फोटो क्रिएट कर पाएंगे। यूजर्स को बस अपनी फोटो पर क्लिक करना होगा और इसके बाद वे एआई के जरिए अलग अलग डिजाइन के साथ फोटो बनवा पाएंगे। 

इस तरह से काम करेगा Imagine Me फीचर

आपको बता दें कि Imagine Me फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको फोटोज का एक सेट लेना होगा। ये फोटोज मेटा एआई को चेकिंग के लिए सेंड की जाएंगी। इसके बाद एआई इन फोटोज के सेट को यूज करके नई और अट्रैक्टिव AI फोटोज तैयार करेगा। आपको बता दें कि आप मेटा एआई की सेटिंग में जाकर अपनी फोटोज को हटा सकते हैं। 

आपको बता दें कि फोटो का सेटअप लेने के बा आपको मेटा एआई कन्वर्सेशन बॉक्स में Imagine Me टाइप करना होगा। इसके बाद आप मेटा एआई को एआई फोटो क्रिएट करने के लिए कह सकते हैं। वॉट्सऐप का यह फीचर ऑप्श्नल होगा। 

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको क्लियर फोटोज का सेट दें। क्योंकि मेटा एआई इसे एनालाइज करके ही आपको नई फोटो क्रिएट करके देगा। 

यह भी पढ़ें- Jio के 3 नए सस्ते रिचार्ज प्लान्स, सिर्फ 51 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक