1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 अक्टूबर से WhatsApp नहीं रहेगा फ्री, Business यूजर्स को देना होगा चार्ज

1 अक्टूबर से WhatsApp नहीं रहेगा फ्री, Business यूजर्स को देना होगा चार्ज

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 30, 2026 11:19 am IST,  Updated : Sep 30, 2026 12:22 pm IST

वॉट्सऐप पर मैसेज करने के लिए 1 अक्टूबर से चार्ज देना होगा। हालांकि, यह चार्ज आम यूजर्स से नहीं लिया जाएगा। इस चार्ज को केवल वॉट्सऐप बिजनेस पर रजिस्टर्ड यूजर्स से वसूला जाएगा। उनसे प्रति मैसेज के लिए चार्ज लिया जाएगा।

WhatsApp- India TV Hindi
वॉट्सऐप Image Source : UNSPLASH

Highlights

  • WhatsApp Business यूजर्स को अब प्रति मैसेज के लिए चार्ज देना होगा।
  • Meta ने वॉट्सऐप बिजनेस पर रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए इस चार्ज की घोषणा की है।
  • इसमें एआई प्रोसेसिंग और 24 घंटे कस्टमर सर्विस आदि वाले मैसेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा।

1 अक्टूबर से वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए चार्ज देना होगा। मेटा ने बिजनेस यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पर मैसेज की फ्री सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। वॉट्सऐप बिजनेस पर मैसेज भेजने को हर मैसेज का चार्ज देना होगा। कंपनी ने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि, यह चार्ज केवल वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के लिए है। आम वॉट्सऐप यूजर्स के लिए मैसेज भेजने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस साल मई में WhatsApp Plus सर्विस भी शुरू कर चुका है।

पेमेंट मेथड जोड़ना अनिवार्य

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके अकाउंट में पेमेंट मेथड पहले से नहीं जुड़ा है तो वो 30 सितंबर तक इसे जोड़ लें। अगर बिजनेस यूजर्स ऐसा नहीं करते हैं तो उनके द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज यूजर्स को डिलीवर नहीं होंगे। ये वो यूजर्स हैं जो वॉट्सऐप बिजनेस पर अपना बिजनेस रजिस्टर करा चुके हैं। इन यूजर्स के लिए 24 घंटे कस्टमर सर्विस विंडो वाले मैसेज के लिए अब यह चार्ज वसूला जाएगा।

मेटा फिलहाल बिजनेस यूजर्स से केवल मार्केटिंग, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन टेम्पलेट मैसेज के लिए चार्ज वसूलता है। नॉन-टेम्पलेट सर्विस 1 नवंबर 2024 से पूरी तरह से फ्री है। वहीं, 24 घंटे कस्टमर सर्विस वाले मैसेज भी 1 जुलाई 2025 से फ्री है। हालांकि, अब इन सर्विस के लिए बिजनेस यूजर्स को चार्ज देना होगा। 1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सऐप इन दोनों टेम्प्लेट और 24 घंटे कस्टमर सर्विस वाले मैसेज के लिए चार्ज वसूलेगा।

कितना होगा चार्ज?

Meta ने 1 सितंबर को ही वॉट्सऐप बिजनेस सर्विस के लिए मैसेज चार्ज की दर तय कर दी थी। यूजर्स से मैसेज के लिए टोकन बेस्ड चार्ज वसूला जाएगा यानी जितने टोकन खर्च किए जाएंगे, उतना चार्ज देना होगा। यह चार्ज एआई प्रोसेसिंग और मैसेज डिलिवरी दोनों के लिए लगेगा। अमेरिका में वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को 1 मिलियन यानी 10 लाख टोकन के लिए 2 डॉलर यानी लगभग 180 रुपये चार्ज किया जाएगा। भारत की प्राइसिंग को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है।

वॉट्सऐप बिजनेस पर एक मैसेज के लिए वॉट्सऐप 20,000 से लेकर 25,000 टोकन चार्ज किया जाएगा। यानी यूजर्स 1 मिलियन यानी 10 लाख टोकन में करीब 35 से 40 मैसेज ही भेज पाएंगे। अगर इसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो वॉट्सऐप पर प्रति मैसेज करीब 4 रुपये का चार्ज लग सकता है।

यह भी पढ़ें - iQOO 16 गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, सबसे तेज प्रोसेसर के साथ मिलेगी 8400mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।