WhatsApp Plus सर्विस आखिरकार लॉन्च हो गई है। मेटा ने वॉट्सऐप के साथ-साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम का भी पेड सब्सक्रिप्शन फीचर लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने नए प्लान्स में यूजर्स को नई और एक्सक्लूसिव सुविधाएं दे रही हैं, जो उन्हें ऐप्स के फ्री वर्जन में नहीं मिलता है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने अपने तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में पेड और फ्री यूजर्स को अलग-अलग सेगरिगेट करने का फैसला किया है। पेड सर्विस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कंटेंट क्रिएशन और बिजनेस के लिए करते हैं। उन्हें एडवांस टूल्स और कस्टमाइजेशन का एक्सेस दिया जाएगा, जो बेसिक यानी फ्री यूजर्स को नहीं मिलेगा।
क्या मैसेज और कॉलिंग के लिए देने होंगे पैसे?
मेटा ने साफ किया है कि WhatsApp, Facebook या Instagram के फ्री यूजर्स को जो सुविधाएं मिल रही थी, वो पहले की तरह ही मिलती रहेंगी। वॉट्सऐप प्लस का सब्सक्रिप्शन नहीं लेने वाले यूजर्स को भी पहले की तरह की मैसेजिंग और कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। प्लस यूजर्स को एडवांस कस्टमाइजेशन टूल्स के साथ-साथ कुछ नए फीचर्स मिलेंगे, जो फिलहाल फ्री यूजर्स को नहीं मिलते हैं।

WhatsApp Plus
वॉट्सऐप प्लस के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये महीने खर्च करने पड़ेंगे। इसमें यूजर्स को कस्मट थीम, यूनीक रिंगटोन्स, प्रीमियम स्टीकर्स, एडवांस चैट लिस्ट कस्टमाइजेशन के साथ-साथ ज्यादा Pinned चैट्स के ऑप्शन मिलेंगे। फ्री यूजर्स को केवल तीन चैट्स ही पिन करने का ऑप्शन मिलता है।
Instagram Plus
इंस्टाग्राम के पेड यूजर्स को हर महीने 3.99 डॉलर यानी लगभग 387 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यूजर्स को फेसबुक में स्टोरी रिवॉच काउंट, सीक्रेट स्टोरी व्यू, अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट, स्टोरी स्पॉटलाइट, कस्टम ऐप आइकन, सुपर हार्ट रिएक्शन, बायो फॉन्ट्स, प्रोफाइल पिन जैसे एडवांस टूल्स का एक्सेस मिलेगा।
Facebook Plus
फेसबुक के प्लस यूजर्स को भी सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 3.99 डॉलर यानी लगभग 387 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यूजर्स को एडवांस प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, विजिबिलिटी टूल्स के साथ-साथ एक्सक्लूसिव और इंस्टाग्राम प्लस वाले सभी फीचर्स दिए जाएंगे।
Meta ने इसके अलावा Meta One Plus और Meta One Premium सर्विस भी लॉन्च की है। प्लस प्लान के लिए 7.99 डॉलर यानी लगभग 775 रुपये हर महीने देने होंगे। वहीं, प्रीमियम प्लान के लिए 19.99 डॉलर यानी लगभग 1,939 रुपये हर महीने देने होंगे।
यह भी पढ़ें - Jio का स्मार्ट EV Charger क्या बनेगा 'गेमचेंजर'? सेफ्टी के साथ मिलते हैं एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स