1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का स्मार्ट EV Charger क्या बनेगा 'गेमचेंजर'? सेफ्टी के साथ मिलते हैं एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स

Jio का स्मार्ट EV Charger क्या बनेगा 'गेमचेंजर'? सेफ्टी के साथ मिलते हैं एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2026 11:28 am IST,  Updated : May 28, 2026 11:41 am IST

Jio Smart EV Charger: जियो ने स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस फीचर वाला EV चार्जर लॉन्च किया है। इसमें मल्टीपल गाड़ियों का सपोर्ट मिलेगा। क्या यह भारत में EV चार्जिंग के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है?

Jio Smart EV Charger- India TV Hindi
Jio Smart EV Charger Image Source : JIOEV

Jio Smart EV Charger: जियो अब EV चार्जिंग के फील्ड में भी गेमचेंजर साबित हो सकता है। JioEV ने अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर सॉन्च किया है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ 4G, WiFi और LAN सपोर्ट से लैस है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक वीकल चार्जिंग सिस्टम को भी एक्सपेंड किया है। जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्ज ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें कई ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने का सपोर्ट मिलता है। इसमें अलग-अलग तरह के पोर्ट्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से गाड़ियां चार्ज की जा सकती है। साथ ही, जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर लोग अपने घरों और दफ्तरों में लगा सकते हैं।

Multiple गाड़ियों को करता है सपोर्ट

जियो का यह इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर सिंगल फेज AC चार्जिंग के साथ आता है। इस चार्जर में अधिकतम 32A मैक्सिमम आउटपुट मिलता है। JioEV के इस चार्जर को Aries 7.4kW Pro के नाम से लॉन्च किया गय है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक चार्जर Tata Nexon EV, Tiago EV, Punch EV, Mahindra XUV400, Hyundai Ioniq, Kona EV, Kia EV6, Volvo XC40, BYD Atto 3, BYD E6, MG ZS EV समेत कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सपोर्ट करता है।

Jio Smart EV Charger
Image Source : AMAZONJio Smart EV Charger

स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ सेफ्टी

जियो का यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक चार्जर स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इसमें 4G, WiFi, LAN जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसे Jio TruePower ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी होने की वजह से इसे आप रिमोटली भी मैनेज कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपने इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज पर लगाया है और उसे रिमोटली मैनेज करना चाहते हैं तो ऐप के जरिए ऐसा किया जा सकेगा। इसमें RFID बेस्ड एक्सेस फंक्शन मिलता है, जिसके जरिए चार्जिंग सेशन को RFID कार्ड के जरिए ऑथेंटिकेट किया जा सकता है।

सेंट्रल मैनेजमेंट सिस्टम

सेफ्टी की बात करें तो इसमें OCPP 1.6J कम्प्लायंस, OCPP यानी ओपन चार्जिंग प्वाइंट प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट दिया गया है। यह एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है जो नेटवर्क EV चार्जिंग फैसिलिटी प्रदान करता है। साथ ही, चार्जिंग स्टेशन को सेंट्रल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए कम्युनिकेट किया जा सकता है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटे पड़ने पर शॉर्ट-सर्किट नहीं होगा। साथ ही, यह डस्ट रेसिस्टेंस है, जिसकी वजह से बाहर लगे होने पर भी खराब नहीं होगा।

कितनी है कीमत?

कंपनी इसके साथ 5 मीटर का वायर देती है, जिसके जरिए आप अपनी वीकल को चार्ज कर सकते हैं। Jio के इस Smart EV Charger की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी इसके साथ 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी ऑफर करती है। इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन समेत लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 में बड़ा अपग्रेड, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा, 185Hz वाला डिस्प्ले?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक