WhatsApp Chat Theme: WhatsApp आखिरकार ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो वेब क्लाइंट को आगे चलकर चैट थीम सेट करने का ऑप्शन देगा। यूजर्स सीधा ब्राउजर से अलग-अलग कलर थीम चुन सकते हैं और इसके जरिए अपने कन्वर्सेशन का लुक पर्सनलाइज कर सकते हैं। iOS के लिए WhatsApp beta 25.23.10.81 अपडेट से ये जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप यूजर्स को अपना फेवरेट चैट थीम सेलेक्ट करने का मौका मिलेगा। इस फीचर का मजा बिजनेस ऐप वाले यूजर्स भी ले सकते हैं।
चैट थीम की मदद से अलग-अलग कलर और वॉलपेपर सेलेक्ट करने का ऑप्शन
चैट थीम की मदद से अपने चैट और कन्वर्सेशन के लिए यूजर्स अलग-अलग कलर और वॉलपेपर सेलेक्ट कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स को अपने चैट को ज्यादा पर्सनल और देखने में अलग-अलग लुक का फायदा मिल सकता है जिसके जरिए वो आंखों को अच्छे लगने वाले चैट थीम को चुन सकते हैं।
iOS, एंड्रॉइड और वेब के जरिए चैट पर्सनलाइजेशन को बेहतर करने में मदद मिलेगी
चैट थीम्स की मदद से यूजर्स को iOS और एंड्रॉइड पर अपनी चैट का लुक पर्सनलाइज करने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से आप अलग-अलग चैट के लिए अलग कलर्स और वॉलपेपर का चुनाव करके उनमें अंतर बना सकते हैं।

यहां दिखाई गई इमेज के मुताबिक व्हाट्सऐप ऐसा फीचर डेवलप कर रहा है जो यूजर्स को वेब पर अलग-अलग चैट थीम चुनने का मजा दे सकता है। अभी ये फीचर डेवलपमेंट फेज के अंदर है और आगे चलकर रिलीज होने के लिए शेड्यूल्ड है। ये पहले से ही वेब क्लाइंट्स को विजुअल एक्सपीरीएंस बेहतर करने का वादा कर रहा है।
चैट थीम वेब पर कैसे काम करेंगी
एक फ्यूचर अपडेट में वेब क्लाइंट्स के लिए चैट कस्टमाइजेशन को बेहतर बनाने वाली चैट थीम को पहली बार पेश किया जा रहा है। इसके लिए यूजर्स को पहले से सैट प्रीसेट मिलेंगे जिसकी मदद से वो मैसेज बबल का कलर चेंज कर सकते हैं और वॉलपेपर के फीचर से सेलेक्टेड थीम को ज्यादा सुंदर बनाने वाले लुक को पेश करेंगे। इसका मतलब है कि वेब यूजर्स भी अब अपनी अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग कलर्स और थीम चुनेंगे और इनके जरिए अपनी चैट को डिफरेंट बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें