1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वेब यूजर्स के लिए खुशखबरी, WhatsApp में चैटिंग के साथ अब कर पाएंगे ये काम

वेब यूजर्स के लिए खुशखबरी, WhatsApp में चैटिंग के साथ अब कर पाएंगे ये काम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 27, 2023 12:42 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 12:42 pm IST

मेटा ने वॉट्सऐप के वेब यूजर्स को एक बड़ा फीचर दे दिया है। अगर आप डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह अपकमिंग फीचर आपके बहुत ज्यादा काम आने वाला है। वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स पिछले काफी दिनों से इस फीचर का इंतजार कर रहे थे।

Whatsapp, whatsapp new feature, meta, desktop, desktop users, meta, meta app- India TV Hindi
वॉट्सऐप ने पिछले एक साल में कई सारे नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp new Upcoming Feature: अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दुनियाभर में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करीब 2 बिलियन से ज्यादा लोग करते हैं। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। अगर आप अपने वॉट्सऐप का लैपटॉप या फिर डेस्क्टॉप पर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। कंपनी ने वेब यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है। 

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है। इन्हीं सुविधाओं में सामिल है स्टेट फीचर। वॉट्सऐप मोबाइल यूजर्स को स्टेटस के जरिए फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है। अभी तक यह फीचर सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसका इस्तेमाल वेब यूजर्स भी कर सकते हैं। 

अगर आप कोई ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां पर आपको अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप यूज करना पड़ता है तो अब आप डेस्कटॉप से डायरेक्ट स्टेटस शेयर कर सकते हैं। अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और कंपनी कुछ बीटा यूजर्स को इसे रोलआउट किया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।  

वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी पर नजर रखने वाली पॉपुलर वेबसाइट वाबेटाइंफो की तरफ से शेयर की गई है। वाबेटा के मुताबिक जल्द ही वॉट्सऐप के वेब यूजर्स वेब पर भी फोटो, वीडियो के साथ साथ स्टेटस पर टेक्स्ट और सोशल मीडिया लिंक को शेयर कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें- जियो का 84 दिन वाला सस्ता प्लान, रिचार्ज पैक में मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक, जानें ऑफर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक