1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का 84 दिन वाला सस्ता प्लान, रिचार्ज पैक में मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक, जानें ऑफर्स

जियो का 84 दिन वाला सस्ता प्लान, रिचार्ज पैक में मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक, जानें ऑफर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 27, 2023 08:51 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 08:52 am IST

जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अगर आप जियो यूजर हैं तो जियो के एक धमाकेदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को एक सस्ते रिचार्ज प्लान में कैशबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के साथ यूजर्स 84 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और फ्री कॉलिंग का भी फायदा ले सकते हैं।

जियो सस्ते रिचार्ज...- India TV Hindi
जियो सस्ते रिचार्ज प्लान में दे रहा है कैशबैक ऑफर Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी है। जियो समय समय पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए नए प्लान्स लाती रहती है। जियो ने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट को कई कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। यहां से आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान चुन सकते हैं। जियो के पास कई सारे सस्ते और महंग प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं जो किफायती दाम में आने के साथ शानदार ऑफर्स भी देता है। 

अगर आप जियो यूजर हैं और एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जो सस्ता भी और लंबी वैलिडिटी भी मिले तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान मौजूद है जिसमें कंपनी कैशबैक भी ऑफर करती है और साथ ही आपको लंबी वैलिडिटी भी मिलती है। 

पैक में मिलेगी 84 दिन की लंबी वैलिडिटी

जियो के जिस कैशबैक प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 866 रुपये का आता है। इसमें आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा सकते हैं। अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो उस लिहाज से भी यह प्लान बेहद खास है। 

Reliance Jio, Jio Offer, jio Cheapest Plan, jio Cashback offer
Image Source : फाइल फोटोजियो का धमाकेदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान।

जियो ग्राहकों को 866 रुपये के प्लान में 168GB डेटा ऑफर करती है यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें हर दिन आपको 100SMS इस्तेमाल करने के लिए मिलेंगे। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात इस पर मिलने वाला कैशबैक ऑफर है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 

अगर इस प्लान के एडिशनल ऑफर की बात करें तो दूसरे प्लान की ही तरह इसमें भी जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में जियो ग्राहकों को स्विगी वन लाइट का 3 महीने का सब्स्क्रिप्शन दे रहा है। 

यह भी पढ़ें- 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी Vivo X100 सीरीज, फोटोग्राफी लवर्स को मिलेगा जबरदस्त कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक