1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप होंगे डिलीट, जानें कैसे करें यूज

WhatsApp में आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप होंगे डिलीट, जानें कैसे करें यूज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 22, 2026 03:47 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 03:47 pm IST

WhatsApp के लिए नए प्राइवेसी फीचर पर काम किया जा रहा है। इसमें यूजर्स के प्राइवेट मैसेज सीक्रेट रहेगे और किसी के हाथ नहीं लगेगा। यह फीचर वॉट्सऐप के मौजूदा डिसअपियरिंग मैसेज का एक्सटेंडेड वर्जन होगा।

WhatsApp new feature, Secret message- India TV Hindi
वॉट्सऐप का नया सीक्रेट फीचर Image Source : UNSPLASH

WhatsApp में लगातार नए फीचर्स आते रहते हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में एक और नया फीचर्स आने वाला है। इसमें यूजर्स के सीक्रेट चैट्स अपने आप डिलीट हो जाएंगे, ताकि कोई और न एक्सेस कर पाए। यह फीचर वॉट्सऐप के मौजूदा डिसअपियरिंग मैसेज फीचर का ही एक्सटेंशन होगा, जिसमें मैसेज डिलीट होने की लिमिट को कम कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप इसे After Reading फीचर के नाम से रोल आउट कर सकता है।

डिसअपियरिंग मैसेज का एडवांस वर्जन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन में देखा गया है। इस फीचर में सीक्रेट या बेहद पर्सनल मैसेज पढ़ने के 15 मिनट के बाद ही डिसअपियर हो जाएंगे। फिलहाल डिसअपियरिंग फीचर में किसी भी यूजर को किया जाने वाला चैट 24 घंटे, 7 दिन या फिर 90 दिनों में अपने आप डिलीट हो सकते हैं। इसमें चैट्स महज 15 मिनट में ही गायब हो जाएंगे।

View Once से अलग होगा फीचर

हालांकि, वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पहले से ही View Once जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें रिसीवर द्वारा भेजे गए फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल आदि एक बार देखने के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। वॉट्सऐप में यह नया प्राइवेसी फीचर यूजर्स के लिए एक नए लेवल की सीक्रेसी लेकर आएगा। After Reading फीचर में एक टाइमर सेट होगा, जो रिसीवर के मैसेज देखने के 15 मिनट के अंदर डिसअपियर हो जाएगा, ताकि प्राइवेट मैसेज किसी अन्य लोगों के हाथ न लग सके।

कैसे करेगा काम?

WABetaInfo के मुताबिक, After Reading फीचर मैसेज रिसीव होने के समय के अनुसार काम नहीं करेगा यानी जिस टाइम पर मैसेज रिसीव हुआ है उसके 15 मिनट के बाद यह डिलीट नहीं होगा। बल्कि इसमें रिसीवर द्वारा मैसेज पढ़े जाने के 15 मिनट के बाद अपने आप यह चैट विंडो से गायब हो जाएगा। हालांकि, इस फीचर में टाइमर सेट करने की भी सुविधा मिल सकती है, जिसमें यूजर्स अपने हिसाब से मैसेज डिसअपियर होने की टाइमिंग को सेट कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - डिजिटल अरेस्ट मामले में सरकार की सख्ती, WhatsApp को दिया नया आदेश, फ्रॉड पर लगेगी रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक