WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी फीचर डेवलप कर रहा है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले Android यूजर्स को वॉट्सऐप के जरिए फ्रॉड नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए ऑन-डिवाइस स्कैम डिटेक्शन टूल को डेवलप किया जा रहा है, जो किसी भी संदिग्ध फ्रॉड को रोकने का काम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta इस फीचर को स्कैम अलर्ट फीचर के तौर पर डेवलप कर रहा है, जो पूरी तरह ऑन-डिवाइस स्कैम डिटेक्शन का काम करेगा ताकि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन बरकरार रहे।
चल रही बीटा टेस्टिंग
वॉट्सऐप के नए डेवलपमेंट्स पर नजर रखने वाले ट्रैकर WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कैम अलर्ट फीचर को Android वर्जन 2.26.22.2 में देखा गया है। गूगल प्ले स्टोर पर बीटा यूजर्स के लिए यह अपडेट रिलीज किया गया है। वॉट्सऐप इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर रहा है। टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके फुल वर्जन को Android यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
कैसे काम करेगा फीचर?
WhatsApp का यह नया स्कैम अलर्ट फीचर किसी भी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज और कॉल्स को फ्लैग करेगा। अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को कॉल्स को ऑटोमैटिक ब्लॉक करने की बजाय यूजर्स को अलर्ट जारी करेगा। यूजर्स के पास यह ऑप्शन रहेगा कि वो कन्वर्सेशन को भरोसेमंद की लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं या फिर स्कैमर्स की लिस्ट में। यूजर्स को उस कन्वर्सेशन को ब्लाक, रिपोर्ट या फिर जारी रखने वाले तीन ऑप्शन मिलेंगे।
फ्लैग होंगे संदिग्ध चैट्स
यूजर्स चाहे तो उस बातचीत को वहीं ब्लॉक कर सकते हैं या फिर उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं, ताकि इस नंबर से किए जाने वाले कन्वर्सेशन को वॉट्सऐप की रिकॉर्ड में फ्लैग किया जा सके। साथ ही, वो चाहें तो कन्वर्सेशन को जारी रख सकते हैं। ऐसा वॉट्सऐप के जरिए तेजी से बढ़ रहे फ्रॉड को रोकने के लिए किया जा रहा है।
WhatsApp का यह नया Scam Alert फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है, ऐसे में इसके इस्तेमाल की ज्यादा जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर पूरी तरह ऑन-डिवाइस सिस्टम पर काम करेगा यानी जिस डिवाइस में आप वॉट्सऐप का ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, उस डिवाइस में आने वाले फर्जी कॉल्स और मैसेज को फ्लैग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - बिना बिजली वाला AC पूरे घर को मिनटों में करेगा ठंडा, जानें क्या है ये नई टेक्नोलॉजी