1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा धांसू फीचर, QR कोड स्कैन करके सीधे ज्वाइन कर पाएंगे चैनल

WhatsApp में आ रहा धांसू फीचर, QR कोड स्कैन करके सीधे ज्वाइन कर पाएंगे चैनल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 02, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 01:49 pm IST

WhatsApp जल्द ही अपने 295 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए नए QR कोड वाले फीचर को टेस्ट कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को किसी भी वाट्सऐप चैनल को आसानी से ज्वॉइन करने की आजादी देगा।

WhatsApp Channel- India TV Hindi
WhatsApp Channel Image Source : FILE

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और नया फीचर टेस्ट कर रहा है। वाट्सऐप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स आसानी से वाट्सऐप चैनल ज्वॉइन कर पाएंगे। वाट्सऐप का यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग होने के बाद इसे Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जल्द रोल आउट किया जा सकेगा। इसके अलावा वाट्सऐप कई और नए फीचर्स को लाने की तैयारी में भी है।

वाट्सऐप का यह फीचर खास तौर पर चैनल्स को एक्सपेंड करने के लिए लाया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने चैनल के साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ सकेंगे। इस समय किसी भी वाट्सऐप चैनल को ज्वॉइन करने के लिए इसे पहले चैनल लिस्ट में से सर्च करना पड़ता है। इसके बाद ही यूजर उस चैनल के साथ जुड़ पाते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के इस फीचर को एंड्रॉइड और iOS दोनों स्मार्टफोन के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इसे कुछ सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।

इस तरह करेगा काम

वाट्सऐप चैनल का QR कोड इमेज फॉर्मेट में होगा, जिसे फोन के कैमरे से स्कैन किया जा सकेगा। साथ ही, इसे यूजर्स अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के साथ शेयर भी कर सकेंगे। जैसे ही इस QR को को स्कैन किया जाएगा। यह यूजर को वाट्सऐप चैनल पर रिडायरेक्ट कर देगा। रिडायरेक्शन के साथ ही यूजर्स को वाट्सऐप चैनल ज्वॉइन करने का ऑप्शन मिलेगा।

वाट्सऐप चैनल के लिए QR कोड जेनरेट करने के लिए चैनल में जाने के बाद ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करना होगा। इसें से QR कोड डिस्प्ले और जेनरेट का ऑप्शन दिखाई देगा। जेनरेट वाले ऑप्शन पर टैप करके अपने चैनल का QR कोड जेनरेट किया जा सकेगा। इसे आप किसी के सा शेयर कर सकते हैं। WhatsApp इस फीचर को बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर टेस्ट कर रहा है, ताकि चैनल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों से जुड़ सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक