1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iOS यूजर्स के लिए व्हाट्सएप जारी करेगा नया फीचर, ग्रुप सेटिंग के लिए मिलेगा नया इंटरफेस

iOS यूजर्स के लिए व्हाट्सएप जारी करेगा नया फीचर, ग्रुप सेटिंग के लिए मिलेगा नया इंटरफेस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 11, 2023 07:28 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 07:28 am IST

इस ग्रुप स्क्रीन की नई सेटिंग में कंपनी ने ऐड अनादर पार्टिसिपेंट्स का ऑप्शन को भी जोड़ा है। कंपनी ने कहा कि जिन यूजर्स को अभी तक यह फीचर नहीं मिला है उन्हें जल्द ही इसका अपडेट मिल जाएगा।

WhatsApp, tech news in Hind, Whatsapp Feature, Meta, Whatsapp Update, - India TV Hindi
व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर रहा है। Image Source : फाइल फोटो

Whatsapp New feature:  मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित तौर पर आईओएस के ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के लिए एक नया इंटरफेस जारी करने वाला है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, ऐप स्टोर से व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन को यूज करने वाले ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर अब नया अपडेट इंस्टॉल करने के बाद ग्रुप सेटिंग्स स्क्रीन के लिए नए इंटरफेस के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

इस ग्रुप स्क्रीन की नई सेटिंग में कंपनी ने ऐड अनादर पार्टिसिपेंट्स का ऑप्शन को भी जोड़ा है। यह नया फीचर एडमिन्स को यह ताकत देगा कि कौन कौन ग्रुप में नए मेंबर को ऐड कर सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि जिनके पास यह सुविधा नहीं है, उन्हें जल्द ही इस फीचर का अपडेट मिल जाएगा। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो ऐप स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं और यह उन यूजर्स के लिए भी रोल आउट हो रहा है, जो बीटा वर्जन का इस्तेमाल करते हैं।

इस बीच, व्हाट्सएप ने ब्रॉडकास्ट मैसेजिंग के लिए ऐप के भीतर - चैनल नामक एक नई सुविधा शुरू की है, जो लोगों और संगठनों से महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त करने का एक सरल, विश्वसनीय और प्राइवेट माध्यम है।  चैनल में यूजर्स अपना एक चैनल क्रिएट कर सकते हैं। चैनम में वन वे कम्यूनिकेशन होगा। 

यह भी पढ़ें- Jio के इन प्लान्स में मिल रहा है Free Netflix के साथ हाई स्पीड इंटरनेट डाटा, जानें खास ऑफर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक