1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. QR Code किसने बनाया था? UPI-Aadhaar से लेकर WhatsApp तक में धड़ल्ले से हो रहा है इस्तेमाल

QR Code किसने बनाया था? UPI-Aadhaar से लेकर WhatsApp तक में धड़ल्ले से हो रहा है इस्तेमाल

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 02, 2025 04:12 pm IST,  Updated : May 02, 2025 04:12 pm IST

आजकल जब भी हम खरीदारी करते हैं तो यूपीआई से पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही वॉट्सऐप वेब के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि क्यूआर कोड को कब बनाया गया था और किसने बनाया है?

Who made QR code it is being now used for UPI payment, Aadhaar and WhatsApp, Who invented QR code- India TV Hindi
हम अपनी डेली रूटीन लाइफ में कई बार क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। Image Source : फाइल फोटो

क्यूआर कोड क्या होता है इसे बताने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपने कभी न कभी इसका जरूर इस्तेमाल किया होगा। आज के डिजिटल दौर में UPI Payment से लेकर लैपटॉप-कंप्यूटर में वॉट्सऐप चलाने तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। डाटा सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए क्यूआर कोड काफी अहम होता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि जितने बार भी इसे इस्तेमाल किया जाता है तो इसमें नए कोड्स होते हैं।

डेली रूटीन लाइफ में हम न जाने कितने बार क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। कभी ऑनलाइन पेमेंट के लिए तो कभी अपने लैपटॉप पर वॉट्सऐप को लॉगिन करने के लिए। लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर इसे पहली बार कब और किसने बनाया था। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

किसने बनाया QR Code?

सबसे पहले आपको क्यूआर कोड का फुल फॉर्म बताते हैं। QR का फुल फॉर्म Quick Response होता है। क्यूआर कोड को सबसे पहले एक जापानी इंजीनियर के द्वारा जनरेट किया गया था। इसे 1994 में इंजीनियर मासाहिरो द्वारा बनाया गया था। हालांकि मासाहिरो ने इसे पूरी तरह से नहीं डिजाइन किया था। मासाहिरो के बाद टोयोटा मोटर कार्पोरेशन की सहायक कंपनी Denso Wave के द्वारा इसे अंतिम रूप दिया गया था। 

एक गेम ने दिया QR कोड को जन्म

आपको शायद इस बात पर भरोसा नहीं होगा कि आज के समय में जो क्यूआर कोड इतना जरूरी बन चुका है उसका आइडिया मासाहिरो को GO गेम खेलते समय आया था। अगर आपको नहीं मालू कि गो गेम क्या होता है तो बता दें कि इसमें एक गो बोर्ड होता है जिसमें 19x19 के फॉर्मेट में ग्रिड बने होते हैं। इस ग्रिड में काले और सफेद रंग की अलग अलग डिजाइन होती है। इसे देखकर मासाहिरो को आइडिया आया कि एक ग्रिड में कई तरह की जानकारियां रखी जा सकती हैं। उनके इस आइडिया से ही क्यूआर कोड का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें- Amazon Sale: Redmi Note 13 Pro में बड़ा Price Cut, 15 हजार के कम में खरीदें 200MP कैमरे वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक