World’s top 10 worst passwords: इस डिजिटल दुनिया में हमारे कई काम ऑनलाइन होते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर कॉलेज एडमिशन तक के लिए आपको ऑनलाइन अकाउंट क्रिएट करना होता है। अगर, आपने अकाउंट क्रिएट करते समय कमजोर या कॉमन पासवर्ड बनाते हैं, तो अकाउंट हैक होने का 100 प्रतिशत खतरा रहता है। आपकी निजी डिटेल्स साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है, जिसका वो दुरुपयोग कर सकते हैं।
पिछले एक दशक में साइबर अपराध के मामलों में तेजी देखी गई है। साइबर अपराधियों के साथ-साथ यूजर्स की लापरवाही की वजह से भी साइबर अपराध के ये मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर एक्सपर्ट्स समय-समय पर यूजर्स को आने वाले साइबर अपराध को लेकर आगाह करते रहते हैं। World of Statistics ने अपने ट्विटर (X) हैंडल से दुनिया के 10 सबसे बुरे पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। अगर, आप भी इनमें से कोई भी पासवर्ड रखते हैं, तो अकाउंट हैक होने का 100 प्रतिशत चांस रहेगा। ये पासवर्ड बहुत ही कॉमन हैं और ज्यादातर यूजर्स इन पासवर्ड को रखते हैं। ऐसे में साइबर अपराधियों को इन्हें क्रैक करना आसान हो जाता है।
अगर, आप किसी ऑनलाइन अकाउंट के लिए पासवर्ड क्रिएट करने वाले हैं, तो कुछ बेसिक बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
अल्फा-न्यूमेरिकल पासवर्ड को मजबूत पासवर्ड के तौर पर जाना जाता है। वहीं, पासवर्ड बनाते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके पासवर्ड में आपकी वो जानकारी नहीं होनी चाहिए, जो पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है, जैसे कि आपकी जन्मतिथि, एनिवर्सरी डेट, नाम, शहर का नाम आदि नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - 5 हजार रुपये से कम में घर लाएं वाशिंग मशीन, Flipkart Sale में धांसू ऑफर
संपादक की पसंद