1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ 89 रुपये में मिल रहा X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 3 साल पूरा होने पर मिल रहा खास ऑफर

सिर्फ 89 रुपये में मिल रहा X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 3 साल पूरा होने पर मिल रहा खास ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 28, 2025 11:33 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 11:33 am IST

X यूजर्स को भारत में महज 89 रुपये में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने अपने तीन साल पूरा होने पर यह खास एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है।

X, X premium- India TV Hindi
एक्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन Image Source : SCREENSHOT

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन महज 89 रुपये में मिल रहा है। एलन मस्क की कंपनी अपने तीन साल पूरा होने पर ये खास ऑफर दे रहा है। खास तौर पर भारतीय यूजर्स को यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सीमित समय के लिए ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने साफ किया है कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है और सीमित समय के लिए ही वैलिड है।

किन लोगों को मिलेगा यह ऑफर?

एलन मस्क की कंपनी ने यह ऑफर खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया है यानी यह उनके लिए है, जिन्होंने कभी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। नए यूजर्स को X का यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 89 रुपये में दिया जा रहा है। आम तौर पर पीसी यूजर्स के लिए यह सब्सक्रिप्शन 427 रुपये में मिलता है और मोबाइल यूजर्स के लिए 470 रुपये में मिलता है। वहीं प्रीमियम प्लस के लिए यह प्लान 890 रुपये का आता है। 

X ने अपने प्रमोशनल मैसेज में बताया कि 89 रुपये में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह केवल पहले महीने के लिए होगा। दूसरे महीने से यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए स्टैंडर्ड चार्ज देना होगा। कंपनी ने साफ किया है कि 3 साल पूरा होने पर यह प्रमोशन एनिवर्सरी ऑफर दिया जा रहा है।

89 रुपये में कैसे मिलेगा सब्सक्रिप्शन?

जो यूजर्स X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 89 रुपये में लेना चाहते हैं वो वेबसाइट या ऐप में अपने X अकाउंट में लॉग-इन करें। इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर जाकर साइडबार में दिए गए प्रीमियम बटन पर क्लिक या टैप करें। इसके बाद उन्हें अपने क्रेडिट, डेबिट या फिर UPI के जरिए पेमेंट करना होगा। इस तरह से वो महज 89 रुपये में X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे।

मिलते हैं ये फायदे

X प्रीमियम यूजर्स को अपने पोस्ट को एडिट करने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, ट्वीट या पोस्ट के डैशबोर्ड का भी एक्सेस मिलता है, जिसमें यह पता चलता है कि उनके पोस्ट पर कब और कितने इंप्रेशन मिले हैं। यही नहीं, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के पोस्ट को X की तरह से प्रायरिटी दी जाती है, जिसकी वजह से यूजर्स के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं और बाद में वो अपने X अकाउंट को मोनिटाइज कराके कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

सैमसंग के इस यूनीक फोन की खूब थी चर्चा, पीछे वाला कैमरा पलट कर लेता था सेल्फी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक