1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दो सेल्फी कैमरे वाले Xiaomi 14 Civi की पहली सेल आज, फर्स्ट सेल में ही मिलेगा बंपर डिस्काउंट

दो सेल्फी कैमरे वाले Xiaomi 14 Civi की पहली सेल आज, फर्स्ट सेल में ही मिलेगा बंपर डिस्काउंट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 20, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 12:02 pm IST

शाओमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हाल ही में Xiaomi 14 Civi को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है। अगर आप Xiaomi 14 Civi को खरीदना चाहते है तो बता दें कि आज से इसकी भारत में सेल शुरू हो गई है। फर्स्ट सेल में ही ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Xiaomi 14 Civi, Xiaomi 14 Civi Launch, Xiaomi 14 Civi Sale, Xiaomi 14 Civi Sale- India TV Hindi
Xiaomi 14 Civi में कंपनी ने टॉप नॉच कैमरा सेटअप दिया है। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने 12 जून को को भारतीय बाजार में Xiaomi 14 Civi को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के फीचर्स किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। सेल्फी लवर्स की तो Xiaomi 14 Civi ने मौज करा दी है। अगर आप इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो बता दें कि आज से भारत में Xiaomi 14 Civi की सेल शुरू हो गई है। 

शाओमी ने लॉन्च के साथ ही Xiaomi 14 Civi की प्री बुकिंग शुरू कर दी थी। आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम उपलब्ध कराई है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 

Xiaomi 14 Civi वेरिएंट, कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Xiaomi 14 Civi को कंपनी ने दो वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इसका पहला वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जबकि दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। 8GB वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 42,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आ 12GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 47,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। फर्स्ट सेल में ही कंपनी ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। अगर आप HDFC बैंक या फिर ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। 

Xiaomi 14 Civi के फीचर्स

  1. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.55 इंच का फुल एचड एमोलेड डिस्प्ले दिया है। 
  2. इसमें कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन दी गई है। 
  3. यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
  4. आउट ऑफ द बॉक्स Xiaomi 14 CIVI एंड्रॉयड 14 के साथ रन करता है। 
  5. शाओमी ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  7. सेल्फी के लिए Xiaomi 14 CIVI  में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32+32 MP सेंसर के दो कैमरे दिए गए हैं। 
  8. Xiaomi 14 CIVI  में 12GB तक की बड़ी रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। 
  9. Xiaomi 14 CIVI  में 4700mAh की बैटरी दी गई है। इसमें शाओमी ने 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें- Apple और Samsung को टक्कर देने मार्केट में आई धांसू स्मार्टवॉच, इसमें GPS का भी मिलेगा फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक