1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 14 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, Xiaomi अपने सस्ते फोन में देगा यह खास फीचर

Redmi Note 14 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, Xiaomi अपने सस्ते फोन में देगा यह खास फीचर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 19, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 12:44 pm IST

Redmi Note 14 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। पिछले साल आई Redmi Note 13 सीरीज के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

Redmi Note 14 Series- India TV Hindi
Redmi Note 14 Series Image Source : FILE

Redmi Note 14 सीरीज का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। Xiaomi ने अपनी इस बजट स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी की यह सस्ती स्मार्टफोन सीरीज अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च होने वाली है। चीनी ब्रांड इस बार अपनी इस बजट स्मार्टफोन सीरीज में कई तरह के बदलाव करने वाली है। यूजर्स को नए कैमरा डिजाइन के साथ-साथ कर्व्ड बॉडी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Xiaomi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Redmi Note 14 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म की है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। शेयर किए गए पोस्टर में इस सीरीज के दोनों फोन में नए Squircle कैमरा डिजाइन देखने को मिल रहा है। साथ ही, यह नई सीरीज वाटरप्रूफ होगी। पोस्टर के मुताबिक, फोन को पानी में इस्तेमाल करने पर यह खराब नहीं होगा। इसमें IP67 या IP68 रेटिंग दी जा सकती है।

Redmi Note 14 Series

शाओमी की इस बजट स्मार्टफोन सीरीज में तीन फोन- Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज के बजट मॉडल में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो FHD यानी फुल एचडी रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। Note 14 5G में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है।

इस सीरीज के प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी का प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आएगा। वहीं इसके Pro+ मॉडल में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही, फोन में 90W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। प्रो मॉडल के कैमरे में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

फोन की बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही, इस सीरीज के सभी मॉडल Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS के साथ आएंगे। घरेलू मार्केट में लॉन्च होने के बाद शाओमी की यह सीरीज ग्लोबल मार्केट में भी पेश की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक