1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi Mix Flip इस महीने होने जा रहा है लॉन्च, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

Xiaomi Mix Flip इस महीने होने जा रहा है लॉन्च, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 21, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 04:15 pm IST

फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने वालों की मौज होने वाली है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी अपने फैंस के लिए जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एक नया फ्लिप स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। आपको बता दें कि शाओमी का लेटेस्ट फ्लिप फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा।

xiaomi mix flip, global launch, september, ceo lei jun, specifications, lei jun, xiaomi, xiaomi mix - India TV Hindi
शाओमी ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रहा है अपना नया स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन बाजार में फ्लिप स्मार्टफोन का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगभग हर एक बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी इस समय फ्लिप और फोल्डेबल फोन पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में अब दिग्गज कंपनी शाओमी अपने करोड़ों फैंस के लिए जल्द ही Xiaomi Mix Flip को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। इसका मतलब है कि शाओमी के इस फ्लिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस का अब इंतजार खत्म होने वाला है। 

आपको बता दें कि शाओमी की तरफ से Xiaomi Mix Flip  के ग्लोबल लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी इसी महीने इस स्मार्टफोन को बाजार में पेश करने जा रही है। शाओमी ने अपने इस फ्लिप फोन में 4.1 इंच की बड़ी कवर डिस्प्ले दी है। इसके साथ ही इसमें दमदार स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। 

ग्लोबल मार्केट में मचेगा धमाल

अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि शाओमी Mix Flip को अपने होम बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इसे जुलाई के महीने में चीन के मार्केट में उतारा था। कंपनी के सीईओ ली जून की तरफ से अब कंफर्म कर दिया गया है कि Xiaomi Mix Flip को सितंबर महीने में ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। 

इस फोन की लॉन्च तो कंफर्म कर दी गई है लेकिन अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आई है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी या फिर नहीं करेगी। हालांकि भारत में जिस तरह से फ्लिप और फोल्डेबल फोन्स का क्रेज बढ़ रहा है उससे ऐसा लगता है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। 

आपको बता दें कि ब्रैंड 26 सितंबर को ग्लोबल बाजार में Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को लॉन्च करने जा रहा है ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी  Xiaomi Mix Flip को भी बाजार में पेश कर सकती है।  Xiaomi Mix Flip से सैमसंग को मार्केट में सीधी टक्कर मिलने वाली है। 

 Xiaomi Mix Flip के फीचर्स

  1.  Xiaomi Mix Flip में कंपनी ने 6.86 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। इसमें आपको OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। 
  2. इसमें आपको FHD+ 2912 x 1224 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा जिसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 
  3.  Xiaomi Mix Flip की डिस्प्ले 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 
  4. Xiaomi Mix Flip में आपको आउटर साइड में 4.01 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  5. आउटर डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
  6. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में  स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। 
  7. इसमें आपको 4780mAh की बैटरी मिलती है। शाओमी ने इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है। 

यह भी पढ़ें- CMF Phone 1 की कीमत पहली बार हुई धड़ाम, सेल से पहले आया बंपर डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक