1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे Xiaomi, Redmi के फोन, रिपोर्ट में बड़ा दावा

5000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे Xiaomi, Redmi के फोन, रिपोर्ट में बड़ा दावा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 27, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 12:47 pm IST

Xiaomi और Redmi के इस साल भारत में लॉन्च हुए फोन की कीमत में बड़ा इजाफा हो सकता है। नई रिपोर्ट में किए गए दावे के मुताबिक, शाओमी और रेडमी के कई मॉडल की कीमत 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक बढ़ा सकती है।

Redmi Note 15- India TV Hindi
रेडमी नोट 15 Image Source : INDIA TV

Xiaomi अपने कई मिड बजट और फ्लैगशिप फोन की कीमत बढ़ाने वाला है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चीनी कंपनी अपनी Xiaomi और Redmi सीरीज के हाल में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा कर सकती है। इससे पहले भी शाओमी ने अपने कुछ बजट फ्रेंडली फोन की कीमत में इजाफा किया था।

Xiaomi ही नहीं Oppo, Vivo, Realme, Samsung जैसे एंड्रॉइड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के साथ-साथ एप्पल भी अपने iPhone 17 सीरीज में जल्द इजाफा करने वाला है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया है कि Xiaomi 17T, Redmi Note 15, Redmi 15A और Redmi 15C की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। दावे के मुताबिक, इन सभी मॉडल के सभी वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी होगी।

Xiaomi 17T

शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसे भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। कीमत बढ़ने के बाद यह 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 64,999 रुपये की बजाय 69,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 17T पुरानी कीमत नई कीमत
12GB RAM + 256GB 59,999 रुपये 64,999 रुपये
12GB RAM + 512GB 64,999 रुपये 69,999 रुपये

Redmi Note 15

रेडमी का यह मिड बजट फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। इसे भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद रेडमी का यह फोन 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये की बजाय 31,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi Note 15 पुरानी कीमत नई कीमत
8GB RAM + 128GB 26,999 रुपये 28,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 29,999 रुपये 31,999 रुपये

Redmi 15 Series

रेडमी की यह सीरीज भी महंगी हो सकती है। 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई यह सीरीज प्राइस हाइक के बाद 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी। इस सीरीज की कीमत में 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।

Redmi 15

Redmi 15 पुरानी कीमत नई कीमत
6GB + 128GB 20,499 रुपये 21,499 रुपये
8GB + 128GB 22,499 रुपये 23,499 रुपये
8GB + 256GB 24,499 रुपये 25,499 रुपये

Redmi 15C

Redmi 15C पुरानी कीमत नई कीमत
4GB + 128GB 16,999 रुपये 18,499 रुपये
6GB + 128GB 18,999 रुपये 20,499 रुपये
8GB + 128GB 20,999 रुपये 22,499 रुपये

Redmi 15A

Redmi 15A पुरानी कीमत नई कीमत
4GB + 64GB 14,999 रुपये 15,999 रुपये
4GB + 128GB 15,999 रुपये 17,499 रुपये
6GB + 128GB 17,999 रुपये 19,499 रुपये

 यह भी पढ़ें - कॉल और मैसेज डेटा स्टोरेज को लेकर सरकार की सख्ती, DoT ने जारी किए नए नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक