1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi फैंस को बड़ा झटका, कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को कहा 'Good Bye'

Xiaomi फैंस को बड़ा झटका, कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को कहा 'Good Bye'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 05, 2026 11:04 am IST,  Updated : May 05, 2026 11:04 am IST

Xiaomi अपने अगले Mix flip फोल्डेबल फोन लाइन अप को डिसकन्टिन्यू करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी छोटे फोल्डेबल फोन मार्केट में नहीं उतारेगी।

Xiaomi Mix Flip 2- India TV Hindi
शाओमी मिक्स फ्लिप 2 Image Source : XIAOMI

Xiaomi ने अपने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दिया है। चीनी ब्रांड अब अपने एक फोल्डेबल लाइनअप को बंद करने की तैयारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल अपने इस लाइनअप को लॉन्च नहीं करेगी। वहीं, भविष्य में भी कंपनी इसे आगे लॉन्च नहीं कर सकती है। कंपनी अपने फ्लिप फोन के अगले वेरिएंट को 'Good Bye' कहने वाली है।

Mix Flip का अगला मॉडल नहीं होगा लॉन्च?

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि Xiaomi अपने छोटे फोल्डेबल फोन यानी Mix Flip को लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी ने इसे डिसकन्टिन्यू करने का फैसला किया है। एक यूज द्वारा Mix Flip 3 को लेकर पूछे गए सवाल पर DCS ने दावा किया है कि कंपनी का अगला फ्लिप फोन लॉन्च नहीं होगा। हालांकि, रिपोर्ट में ये दावा नहीं किया गया है कि कंपनी अपने बड़े फोल्डेबल फोन यानी बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Mix Fold को बंद करेगी या नहीं।

हालांकि, चीनी ब्रांड की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। साथ ही, कंपनी ने पूरी प्रोडक्ट लाइन बंद करने का फैसला क्यों लिया है, ये भी बात फिलहाल सामने नहीं आई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन कॉस्ट काफी ज्यादा रहता है और यह उतना वैल्यू प्रोपोजिशन नहीं देता है, जिसकी वजह से कंपनी इसे बंद करने की तैयारी में है।

Oppo ने भी बंद किया फ्लिप फोन?

Xiaomi ही नहीं, चीनी कंपनी Oppo ने भी अपने फ्लिप फोन को आगे कन्टिन्यू करने का फैसला कर लिया है। कंपनी ने Oppo Find N3 Flip के बाद से अगले मॉडल नहीं उतारा है। इस फ्लिप डिजाइन वाले फोल्डेबल फोन को 2023 में लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी तरफ Motorola ने हाल ही में अपने फ्लिप फोन का नया लाइनअप मार्केट में उतार दिया है। Motorola Razr 70, Razr 70+ और Razr 70 Ultra को पिछले दिनों लॉन्च किया गया है, जिसे आने वाले कुछ सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi के अगले लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन की बात करें तो इसमें Xring O3 चिप दिया जाएगा। यह फोन इस साल जुलाई या अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी का यह फोल्डेबल फोन Mix Fold 6 या फिर Xiaomi 17 Fold के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Jio ने साल भर सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, इस प्लान में मिल रहे कई बेनिफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक